RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

माले ने आरा के धरहरा में लोकतंत्र बचाओ-जनसंवाद अभियान आयोजित किया!

माले नेताओं को जनसंवाद में जनता ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,26 मार्च।भाकपा-माले ने आरा के धरहरा में लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ जनसंवाद अभियान आयोजित किया!जनसंवाद अभियान के तहत आम लोगों से उनकी जनसमस्याओं को सुना!जनसंवाद के दौरान लोगों ने वहां की बदहाल स्थिति की चर्चा की जिसमें स्कूल,सामुदायिक भवन ,शौचालय ,बिजली,राशन व अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ने आदि सम्बंधित सवालों को उठाया!वहां सभी नागरिक सुविधा का घोर अभाव है! जनसंवाद अभियान को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले के नेताओं ने कहा कि आज मोदी सरकार में पूरा देश लूट-झूठ,हिंसा,बेरोजगारी महँगाई के बोझ से कराह रहा है ।भाजपा की झूठी अफवाहों से जो गरीब मजदूर दूसरे प्रदेशों में अपनी जीविका चला रहे है उनकी इन उन्मादी ताकतों द्वारा रोजगार छिनने का काम किया जा रहा है। दो राज्यों को आपस मे हिंसात्मक दिशा की तरफ मोड़ा जा रहा है जिससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ रहा है! उन्होंने आगे कहा कि मोदी की सरकार में देश के तमाम संसाधन को अडानी-अंबानी के हाथों गिरवी रख दिया गया है। इन्हीं पूजिंपतियों के इशारे पर देश में जनविरोधी, लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी कानून बनाए जा रहे हैं और उसके खिलाफ उठ रहे आंदोलनों को कुचलने के लिए पूरी कोशिश हो रही है। आज पूरा लोकतंत्र व संविधान खतरे में आ गया है!लोकसभा जो लोकतंत्र का मंदिर हुआ करता था।आज फासीवाद का मंदिर बन गया है।वहां विपक्ष की आवाज को कुचला जा रहा है। पूरे संसद को हाईजैक कर लिया गया है! अडानी के फर्जीवाड़ा ने देश की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है।अडानी के इस फर्जीवाड़े पर मोदी सरकार चुप है। आज देश का बैंक व एल आइ सी का जनता का पैसा डूबने के कगार पर पहुंच गया है और इस सवाल पर संसद में कही कोई बात नहीं किया जा रहा है यानी पूरे लोकतंत्र को कुचल दिया गया है। ऐसे वक्त में शहीदे आजम भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आंदोलन खड़ा किया जायेगा! विदित हो की भाकपा-माले ने भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च से 22 अप्रैल भाकपा-माले के स्थापना दिवस तक एक महीने का लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद अभियान शुरू किया है!लोकतंत्र बचाओ-जनसंवाद में भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद,नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव,आइसा जिला सह सचिव रौशन कुशवाहा,धनंजय कुमार सिंह,संजय गुप्ता,ढोंढा राम शामिल थे।

Related posts

बड़हरा ई किसान भवन में खरीफ महाअभियान 23 प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

पटना:गांधी मैदान में BSDMA का स्टॉल, आपदाओं से बचाव की अनूठी पहल।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

पटना : प्रदेश जदयू अध्यक्ष के समक्ष दिनेश ओझा ने मिलन समारोह मे ग्रहण की जदयू की सदस्यता।

rktvnews

देवघर :उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता 16 दिसंबर से, आयोजन कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment