RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जमुई:PK ने जमुई में भरी हुंकार, बोले – नीतीश चचा को हटाना है इस बार, भूमि सर्वे और दाखिल खारिज में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार।

PM मोदी पर प्रशांत किशोर का हमला, बोले – बिहार के लोगों ने गुजरात के विकास की कहानी सुनकर मोदी जी को वोट दिया, इसलिए गुजरात में फैक्ट्रियां लग रही है और बिहार के बच्चे वहां जाकर मजदूरी कर रहे हैं।

RKTV NEWS/जमुई(बिहार )30 अप्रैल।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत आज जमुई और बांका के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जमुई के श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में उपस्थित हजारों लोगों की जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला और कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मुखिया हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकारी और नेता राशन कार्ड बनाने के लिए दो हजार और जमीन की रसीद कटाने के लिए दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे हैं, जिससे आम लोग परेशान हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे हैं। पूरे देश का पैसा लेकर गुजरात के गांव-गांव में फैक्ट्री लगाई जा रही हैं और जमुई के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि जब वोट आपका है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में?
इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें अपने बच्चों के लिए वोट देना है। इस बार वोट नेता का चेहरा देखकर नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर देना है। इस बार वोट जाति धर्म पर नहीं, अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए देना है। इस बार लालू, नीतीश, मोदी नहीं बल्कि जनता का राज लाना है।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जमुई में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 17 जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिम चम्पारण की टीम ने लहराया परचम।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

3 मार्च के महागठबंधन की जनविश्वास रैली में आरा से हजारों लोगों का जाना शुरू!जनविश्वास महारैली में लाखों लोग होंगे शामिल:दिलराज प्रीतम

rktvnews

भोजपुर:चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार दो ,गये जेल।

rktvnews

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो0 मकसूद आलम की अध्यक्षता में प्रधान सहायकों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर उच्च-स्तरीय समिति की बैठक; बैठक में समिति की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गयी।

rktvnews

Leave a Comment