RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर : शाहपुर के अधिकांश पंचायतों की भेजी गई सूची! कुछ पंचायतों की सूची शेष।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)16 अक्टूबर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड सह अंचल के बाढ़ प्रभावित पंचायतों के लोगों की सूची भेजने का सिलसिला जारी है। अधिकांश पंचायतों की सूची भेज दी गई है जबकि कुछ सूची भेजना शेष है। सीओ शम्मा परवीन ने बताया कि अब तक 13 बाढ प्रभावित पंचायतों की सूची उपलब्ध कराई जा चुकी है जिसको बिहार सरकार के पोर्टल पर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाभुकों को सीधे खाता में सात हजार रूपये की राशि सरकार द्वारा भेजी जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की सूची भेज दी गई है अब तक उनके खाता में राशि चली गई होगी। उन्होंने कहा कि शेष बचे पंचायतों की सूची उपलब्ध कराने के लिए मुखिया तथा अनुश्रवण समिति से कहा गया है। इसके बावजूद भी सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि जिन पंचायतों द्वारा अब तक सूची नही भेजी गई है उनमें सहजौली, भरौली, सरना तथा बिलौटी शामिल हैं। जबकि दामोदरपुर, लक्षुटोला, बहोरनपुर, गौरा, करजा, लालू डेरा, परसौंडा, देवमलपुर बहदुरी, खूटहां, सूहियां, हरिहरपुर, झौंवा-वेनवलिया, ईश्वरपुरा, डुमरिया पंचायतों की सूची भेजी जा चुकी है। बुधवार को सेमरिया तथा बरिसवन की सूची उपलब्ध कराने की बात बताई गई। सीओ शम्मा परवीन ने बताया कि पंचायतों की सूची जल्दी उपलब्ध कराने पर उसे सरकारी पोर्टल पर डाल दिया जायेगा ताकि लाभुकों के खाते में राशि जल्दी डाला जा सके।

Related posts

भोपाल:किसानों को लाभान्वित करेगी भावांतर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

धर्म जीवन का एक मात्र आधार है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव जोहड़ी पहुंची और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

rktvnews

उज्जैन:संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारी नाथूराम सेवानिवृत्त हुए, कार्यालय के स्टाफ द्वारा सम्मान किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल,सामग्री वितरण स्थल पर स्थापित किए गए मिनी आइसीयू।

rktvnews

बिहार: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का टीसीएस से करार।

rktvnews

Leave a Comment