RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बिहार: भोजपुर: फिरौती नही देने पर खैनी व्यवसाई को मारी गोली,अस्पताल पहुंचे माले नेता,अपराधियों की गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा देने की कि मांग।

घायल की जानकारी लेते माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम साथ में अन्य।

बिहार में अपराधियों का बढ़ रहा मनोबल: दिलराज प्रीतम

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 15 अक्टूबर। आज कोइलवर के खैनी व्यवसाई की अपराधियों द्वारा गोली मार देने की घटना पर माले नेताओं ने इलाजरत व्यवसाई के साथ हुई घटना की जानकारी लेने स्थानीय बाबू बाजार स्तिथ निजी अस्पताल पहुंचे।इस संबंध में माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने जानकारी देते हुए बताया की कोईलवर के सुरौधा कालोनी वार्ड न०-13 के खैनी व्यवसायी रामदयाल चौधरी उम्र 55 वर्ष,पिता-स्वर्गीय कर्पूरचंद्र चौधरी को 5 लाख रुपया फिरौती नहीं देने के चलते अपराधियों द्वारा आज सुबह जब वो अपनी खैनी की दुकान पर बैठे थे तब ही आकर अपराधियों ने उनके पेट में गोली मार दी! उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 8 अक्टूबर को अपराधियों द्वारा उनसे 5 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई थी और इस फिरौती के खिलाफ 10 अक्टूबर को स्थानीय थाना में लिखित आवेदन उनके द्वारा दिया गया था।बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके चलते अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान चढ़ गया और आज सुबह में उनके दुकान पर आकर सीधे गोली चला दी और घायल हो गए।घायलावस्था में खैनी व्यवसायी को इलाज हेतु सीधे आरा लाया गया।उनका इलाज बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में चल रहा है!इस दौरान भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम के साथ ,कोईलवर प्रखंड सचिव भोला यादव,किसान नेता दशरथ सिंह,कोईलवर प्रखंड कमेटी सदस्य चंदेश्वर राम साथ थे। जिन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली!घायल के संबंध में डाॅ से बात की और फिर भोजपुर एसपी से बात कर अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

Related posts

बागपत:पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने रंग ए दोआब कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

rktvnews

भाजपा किसान मोर्चा ने तृणमूल कांग्रेस और इंडी नेताओं द्वारा उप राष्ट्रपति के साथ अपमानजनक और अर्मयादित टिप्पणी करने के विरोध मे पुतला दहन किया।

rktvnews

पटना:उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में बियाडा एवं आएडा की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत।

rktvnews

उत्तराखंड:प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

rktvnews

राजस्थान:यूडीएच मंत्री ने किया ‘‘कामयाब कोटा’’ के पोस्टर का विमोचन!कोटा के बहुआयामी विकास के लिए जिला प्रशासन का नवाचार।

rktvnews

Leave a Comment