RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मक डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में बी.आर.ओ, एन.एच.आई.डी.सी.एल एवं पी.डब्ल्यू.डी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 अक्टूबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मक डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में बी.आर.ओ, एन.एच.आई.डी.सी.एल एवं पी.डब्ल्यू.डी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गो में निर्माण के दौरान उत्सर्जित मलबे के निस्तारण हेतु पूर्व में चिन्हित मक डम्पिंग जोन के संतृप्त होने की दशा में उनके विस्तार की संभावनाओं के अध्ययन के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव ने मानसून के दौरान हुए भूस्खलन या राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण के दौरान उत्सर्जित मलबे के सुव्यवस्थित निस्तारण हेतु सभी जिलाधिकारियों को मक डम्पिंग स्थलों हेतु भूमि चिहिन्त कर प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु एक सप्ताह की समयसीमा दी। सीएस ने जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्राथमिकता से राजस्व भूमि चिहिन्त करने तथा राजस्व भूमि की अनुपलब्धता की दशा में वन भूमि को चिहिन्त करने के भी निर्देश दिए।
सीएस ने मक डम्पिंग से सम्बन्धित एजेंसियों को निर्धारित डम्पिंग जोन में ही मलबे के निस्तारण के नियमों को सख्ती से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने नियमों की अवहेलना करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संतृप्त डम्पिंग जोन को कम्प्रेस करने की संभावनाओं पर भी कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को चिन्हित मक डम्पिंग स्थलों पर मलबे के जमा के होने के बाद उसके उपयोग को लेकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे डम्पिंग स्थलों पर ग्रीन पैच विकसित करते हुए बांस के पौधारोपण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा ऐसे स्थलों पर तेजी से विकसित होने वाले वृक्षों का रोपण किया जाएगा, जो भविष्य में क्रैश बैरियर के रूप में उपयोगी सिद्ध होंगे।
सीएस ने मक डम्पिंग जोन की आवश्यकता के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग, बीआरओ तथा एनएचआईडीसीएल को अपनी रिपोर्ट के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ समन्वय तथा सयुंक्त निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने एजेंसियों को डम्पिंग के सम्बन्ध में अगले पांच वर्षाे की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चिन्हित भूमि के प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए हैं।
इस दौरान सचिव पंकज कुमार पाण्डेय सहित लोक निर्माण विभाग, बी.आर.ओ, एन.एच.आई.डी.सी.एल एवं अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी मौजूद रहे।

Related posts

नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-913 पर 265.49 किलोमीटर के आठ पैकेजों के निर्माण के लिए 6621.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

दरभंगा:29 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के आबू रोड में ब्रह्म कुमारी शांतिवन परिसर का दौरा किया

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मैजिक व बाइक की टक्कर मे माँ-बेटा की मौत।

rktvnews

पी जी मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन!रिसर्च में पवित्रता और अपने अनुसंधान में मौलिकता आवश्यक:प्रतिकूलपति प्रो सी एस चौधरी

rktvnews

Leave a Comment