RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सेना प्रमुख ने 49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को राष्ट्रपति के मानक से सम्मानित किया।

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली,25 मार्च। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 25 मार्च, 2023 को राजस्थान के सूरतगढ़ सैन्य स्टेशन में आयोजित एक प्रभावशाली मानक प्रस्तुति परेड के दौरान भारतीय सेना की चार बख्तरबंद रेजीमेंटों- 49 बख्तरबंद रेजिमेंट, 51 बख्तरबंद रेजिमेंट, 53 बख्तरबंद रेजिमेंट और 54 बख्तरबंद रेजिमेंट को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति के मानक’ या ‘निशान’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में चारों बख्तरबंद रेजीमेंटों ने पूरी भव्यता के साथ टैंकों सहित एक घुड़सवार परेड प्रदर्शित की।
बख़्तरबंद सैन्य दल भारतीय सेना के प्रमुख लड़ाकू बलों में से एक है। देश की आजादी के बाद हुए युद्धों के दौरान बख्तरबंद रेजीमेंटों ने असाधारण वीरता, साहस और दृढ़ता प्रदर्शित की है।
थल सेना प्रमुख ने मानक प्रस्तुति परेड की समीक्षा की तथा युद्ध व शांति में बख्तरबंद सैन्य दल द्वारा प्रदर्शित वीरता, बलिदान और परंपराओं की समृद्ध विरासत की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में उन रेजीमेंटों की सराहना की, जिन्होंने अपनी अनुकरणीय सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति के मानक प्राप्त किए। इसके अलावा सेना प्रमुख ने रैंकों और परिवारों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने बताया कि आधुनिक और पेशेवर भारतीय मशीनीकृत सैन्य बल भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और सभी खतरों से देश की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

Related posts

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रांची:भाषा की प्रेषणीयता के लिए व्याकरण का ज्ञान अपेक्षित है : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

भोपाल:आमजन के प्रति सहानुभूति कथनी करनी में दिखें: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के जूनागढ़ में ज़िला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास एवं कृषि शिविर में किसान भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के चिंतन शिविर की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:18 जनवरी को बिजली बिल से सबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु लगेगा शिविर।

rktvnews

Leave a Comment