RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री ने डॉ० राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )12 अक्टूबर।महान समाजवादी नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि के अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग के लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डॉ० राम मनोहर लोहिया को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, पूर्व मंत्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक वरवड़े, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, बिहार गीत एवं भजन कीर्तन का गायन किया।

Related posts

भारत का सबसे लोकप्रिय ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अब प्रतापगढ़ में भी उपलब्ध।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के प्रयासों ने पारम्‍परिक औषधियों को भारत की जी20 अध्यक्षता बातचीत में सबसे आगे ला दिया है – अमिताभ कांत, शेरपा जी20

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के धनबाद में 35,700 करोड़ रुपये लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

दरभंगा:जीविका कौशल रथ को डी.पी.एम डॉ.ऋचा गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: लोजपा रामविलास भोजपुर द्वारा मनाई गई राम विलास पासवान की पुण्यतिथि:सेकंड अंबेडकर थे रामविलास पासवान :- राजेश्वर पासवान

rktvnews

सिद्ध’ दवाओं से किशोरियों में ठीक हो रही एनीमिया बीमारी : अध्ययन

rktvnews

Leave a Comment