RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रतन टाटा के निधन पर शोक सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अक्टूबर। गुरूवार को प्रतिभा खोज समिति कोईलवर प्रखंड भोजपुर आरा के सौजन्य से और नूतन विचार मंच के तत्वावधान में महान उद्योगपति, समाजसेवी , राष्ट्र के प्रति समर्पित ,टाटा ग्रुप के संस्थापक रतन जी टाटा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में अस्पताल रोड स्थित आनंद मोहन सिंह के आवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।
समिति के संस्थापक आनंद मोहन सिंह ने रतन टाटा के जीवन मृत्यु को विस्तार से रखा और बताया कि इनका पूरा जीवन अविवाहित रहते हुए मानव हित का काम आजीवन करते रहे। इन्होंने न केवल व्यवसाय को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई बल्कि टाटा का नाम विश्व का एक अजूबा ब्रांड था जिसके लिए कोई पूछता नहीं था। इन्होंने अपने मुनाफा का लगातार देशवासियों के लिए, गरीबों के लिए, कैंसर पीड़ितों के लिए, सामाजिक ,धार्मिक , राष्ट्रीय कार्यों के लिए लगातार अनुदान देने का कार्य किया। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्हें बहुत देर सम्मान मिले। ऐसे महान विभूति कभी-कभी धरती पर आते हैं। श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट का मौन रखकर इनकी आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। प्रमुख उपस्थिति में आनंद मोहन सिन्हा,डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र पटेल देवेंद्र प्रसाद अधिवक्ता रामकुमार प्रसाद विजय शंकर तिवारी रतन कुमार संजय कुमार मौसमी कुमारी अभिषेक कुमार आदित्य कुमार आदि रहे।

Related posts

06अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

छत्तीसगढ़ : पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से लेखक बीपीएस वालिया ने की भेंट।

rktvnews

नारनौल:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने ली राजनीतिक दलों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सावन मनभावन कार्यक्रम में मल्हार व कजरी गायन की प्राचीन परंपरा:संगीतज्ञ दिनेश पांडेय

rktvnews

Leave a Comment