RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर: रामलीला:आठवें दिन अत्री अनसूया सीता हरण बाली वध लंका दहन विभीषण शरण गति का मंचन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 10 अक्टूबर।रामलीला के आठवें दिन 400 वर्ष पुरानी संस्था नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा और समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम का आरती किया गया उसके बाद वृंदावन मंडली के कलाकारों द्वारा प्रथम दृश्य में महर्षि अत्रि और माता अनसूया से राम और सीता की भेंट को दर्शाया गया जिसमें माता अनसूया सीता को पति धर्म बतलाती दिख रही है. दूसरे दृश्य में मारीच की सहायता से राम और लक्ष्मण को सीता से दूर भेज कर रावण द्वारा छल से सीता का हरण दिखाया गया .तृतीय दृश्य में सुग्रीव और बाली के बीच में युद्ध दिखाया दिखाया गया और प्रभु श्री राम बालि का वध करते दिखाए गए .उसके पश्चात सुग्रीव द्वारा हनुमान को सीता की खोज में लंका भेजा जा रहा है जहां पर सीता से मिलकर हनुमान प्रभु राम का संदेश देते हैं. अशोक वाटिका में अक्षय और मेघनाथ का हनुमान से युद्ध दिखाया गया. उसके बाद हनुमान द्वारा लंका दहन का दृश्य दर्शाया गया. इस दृश्य के बाद विभीषण द्वारा रावण को धर्म की नीति सिखाया जा रहा है. मगर रावण विभीषण को लात मार कर भगा देता है. जिससे वह प्रभु श्री राम के शरण में चला जाता है. मंडली द्वारा कार्यक्रम का मंचन बहुत ही सराहनीय था. अध्यक्ष सोनू राय ने आज की पीढ़ी को विभीषण से धर्म की शिक्षा और हनुमान से अपने स्वामी के प्रति वफादारी और अनसूया से पति धर्म जैसे शिक्षा लेने की बात कही. उन्होंने आए हुए अतिथियों का अभिवादन किया और वृंदावन की मंडली के इस मंचन के लिए सराहना की. मुख्य अतिथियों में बीरबल यादव ,अमित केसरी, राकेश रंजन उर्फ पुतुल जी, सूर्यकांत पांडे , अजय जी, मुन्ना सिंह, हरेंद्र पांडेय, मनोज सिंह, मंटू सिंह, संरक्षक मंडल में हकीम प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद ,उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, विजय भारती, मदन प्रसाद, शंभूनाथ केसरी ,सचिव शंभूनाथ प्रसाद ,मंच संचालन दिलीप गुप्ता ने किया पूरे कार्यक्रम में रोज प्रसाद वितरण का कार्य बुटाई जी के द्वारा किया जाता है जो की बहुत ही सराहनीय है. रोटी बैंक के कार्यकर्ताओं के सक्रियता इस कार्यक्रम में एक अनोखा पहल है| इस कार्यक्रम की जानकारी प्रवक्ता पंकज प्रभाकर ने दी।

Related posts

भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर वेबिनार का आयोजन किया

rktvnews

रायपुर : उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि : मुख्यमंत्री

rktvnews

अतिथि विद्वान का मासिक वेतन 50 हजार रुपए तक होगा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने गरीब कल्याण मिशन के क्रियान्वयन की स्वीकृति।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग किया भगवान शिव का जलाभिषेक,की प्रदेश की खुशहाली की कामना।

rktvnews

Leave a Comment