RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जयपुर:परिवहन विभाग की पहल, स्टूडेंट्स को दी बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 9 अक्टूबर। स्टेट रोड सेफ्टी सैल एवं परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग राजस्थान के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं कोलबौरेटिंग सैन्टर फॉर इमरजेन्सी एण्ड ट्रोमा केयर द्वारा बुधवार को एसएसजी पारीक पीजी महाविद्यालय में स्टूडेंट्स को बेसिक लाइफ सपोर्ट की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
टीओटी (ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स) कार्यक्रम में दिल्ली एम्स से आए डॉ. तेजप्रकाश सिन्हा ने छात्र तथा अध्यापकों को बेसिक लाइफ सपोर्ट की देते हुए कहा की यह एक आपातकालीन तकनीक है जो हृदय गति रुकने व जीवन धमकाने वाली स्थितियों में उपयोग की जाती है, जो खेल या अन्य किसी भी समय हो सकती है। इस दौरान हमें सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रीससिटेशन) देने की जागरूकता होनी चाहिए तथा प्राथमिक उपचार पर ध्यान देना चाहिए ।
परिवहन विभाग के स्टेट रोड सेफ्टी सेल के डॉ.एल.एन.पाण्डे ने राज्य सरकार की सड़क सुरक्षा से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी दी ।
कार्यक्रम में 100 छात्रों को सीपीआर देने की प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान पारीक कॉलेज के एनएसएस इकाई व रेड रिबन क्लब के प्रभारी व व्याख्याता तथा एम्स के सहयोगी नेहा बिस्ट, रुपाली रावत उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड: हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान की शुरुआत पर राज्य की बहनों को दी बधाई।

rktvnews

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा राहत सामग्री जवानिया गांव के लिए किया गया प्रस्थान।

rktvnews

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों की सफ़लताओ की गढ़ रहा नई कहानी।

rktvnews

“द कॉटेज” ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता महिला शिल्पकारों की कृतियों को प्रदर्शित करने वाली विशेष प्रदर्शनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

आरा के सरैया में फिल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े हत्या।

rktvnews

Leave a Comment