RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने इफको नैनो यूरिया केंद्र, टटीरी का किया निरीक्षण।

खाद की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई समस्या।

किसानों को खाद बीज लेने के लिए पंक्ति में लगना ना पड़े।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)09अक्टूबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज इफको नैनो यूरिया केंद्र, टटीरी का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, विभिन्न प्रकार की खाद की कीमतों का अवलोकन किया गया। उपलब्ध यूरिया की कीमत 266.50 रुपये प्रति बैग, डीएपी की कीमत 1350 रुपये प्रति बैग और एनपीके की कीमत 1470 रुपये प्रति बैग पाई गई। जिलाधिकारी ने खाद की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को खाद गोदाम का दौरा करने और उपलब्धता की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने खाद की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया ताकि किसानों को समय पर और उचित दर पर खाद उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव उपस्थित रहे।

Related posts

स्कूल सीरीज: यूपी-एमपी के शासकीय स्कूलों की जमीनी हक़ीकत उजागर कर रहा बुंदेलखंड 24×7

rktvnews

नैनीताल:जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) नवाड़खेड़ा में संचालक के विरुद्ध शिकायत पर अधिकारियों की समिति का गठन किया।

rktvnews

पुणे का कमांड अस्पताल सफल पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना।

rktvnews

14 सितंबर को बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वाधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन!हिंदी सेवी होंगे सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 अगस्त 24

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सिवान में किया 558 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ।

rktvnews

Leave a Comment