RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

माँ कालरात्रि: असुरों की काल हैं देवी महाकाल रात्रि।

रांची/ झारखंड ( डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)09 अक्टूबर।शारदीय नवरात्र के सातवें दिन माँ दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाती है. देवी कालरात्रि का रंग अंधकार की तरह काला है और इनके श्वास से अग्नि की लपटें निकलती रहती हैं. माँ के बाल घने काले, घुटनों तक लम्बे और बिखरे हुए हैं और गले में पड़ी माला बिजली की तरह चमकते रहती है. माँ कालरात्रि को आसुरी शक्तियों का विनाश करनेवाला बताया गया है. माँ के चार हाथ हैं, जिनमें एक हाथ में खड्ग, दूसरे में दिव्यास्त्र, तीसरा अभय मुद्रा और चौथा वरमुद्रा में है. माँ कालरात्रि अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बरसाती हैं और सदैव शुभ फल प्रदान करतीं हैं. इसीलिये माँ का एक नाम शुभंकरी भी है. माँ कालरात्रि का वाहन गर्दभ है. माँ का यह स्वरूप काल से रक्षा करने वाला है. माँ के सच्चे साधकों की कभी भी अकालमृत्यु नहीं होती.
पुराणों में माँ कालरात्रि को सभी सिद्धियों की देवी कहा गया है. इसीलिये अधिकांश तांत्रिक मां कालरात्रि और महाकाल की साधना करते हैं. चण्ड, मुण्ड और रक्तबीज का वध माँ कालरात्रि ने ही किया था. भारत के अधिकांश गाँवों ( खासकर बंगाल और बिहार ) में माँ काली का मंदिर अवश्य होता है. भगवान वामन के वंशज कश्यपगोत्रिय वामनगँउआ ओझा ब्राम्हण माँ कालरात्रि की पूजा अपने कुलदेवी के रुप में करते हैं. इसीलिये माँ का एक नाम काश्यपी भी है. हमलोग कान्यकुब्ज वामनगंउआ ओझा ब्राह्मण हैं और माँ कालरात्रि हमलोगों की कुलदेवी हैं।

माँ कालरात्रि को काली, महाकाली, भद्रकाली, कालभैरवी, चामुण्डा, चण्डी, रौद्री, कालिका, कामाख्या, कुलपूजिता आदि नामों से भी जाना जाता है.
माँ कालरात्रि को लाल फूल और लाल वस्त्र अत्यंत प्रिय है. अतएव साधक को लाल वस्त्र धारण कर लाल पुष्प, अक्षत, गंध, दीप से माँ का पूजन कर गुड़ का भोग सहित लाल चुनरी अर्पित करना चाहिये.

माँ कालरात्रि का सिद्धमंत्र है —
” ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै ऊँ कालरात्रि दैव्ये नम: ”

माता कालरात्रि का ध्यान मंत्र है –
” एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता
लम्बोष्टि कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी |
वामपादोल्ल सल्लोहलता कण्टकभूषणा,
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङकरी ||

जय माँ कुलदेवी कालरात्रि

Related posts

नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा टूल किट एवं स्टडी किट।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन परिवहन व भंडारण पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश नवनीत कुमार पांडेय ने मंडल कारा आरा का किया निरीक्षण एवं कारा में अपना रेडियो का किया उदघाटन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने वार्षिक सांख्यिकीय प्रकाशन ‘भारत की कोयला निर्देशिका 2022-23’ जारी किया।

rktvnews

रांची:राजमहल के राधा नगर थाना प्रभारी को हटाया जाय : भाजपा

rktvnews

Leave a Comment