RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

भोजपुर: मालती बजाज शोरूम ने अपने दूसरे प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर।आरा शहर के धरहरा स्थित मां मालती बजाज शोरूम का सोमवार को दूसरे प्रतिष्ठान का उद्घाटन विधवत रूप से पूजा पाठ कर किया गया।दूसरे ब्रांच का उद्घाटन समाजसेवी हाकीम प्रसाद और शोरूम के मालिक संजीव गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन के उपरांत समाजसेवी हकीम प्रसाद ने कहा कि मेरे छोटे भाई संजीव गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं कि उनके द्वारा गाड़ी के शोरूम में बेहतर कार्य करते हुए आज दूसरा ब्रांच का उद्घाटन हुआ। बजाज की गाड़ी सबसे मजबूत और ज्यादा माइलेज देने वाली गाड़ी होती है। आरा शहर में अब बजाज शोरूम का दूसरा शोरूम खुलने के बाद भोजपुर की जनता को काफी सहूलियत मिलेगी। वही बजाज शोरूम के मालिक संजीव गुप्ता के द्वारा बताया गया है कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर मेरे मां मालती बजाज शोरूम का दूसरा ब्रांच का शुभारंभ हुआ है। बजाज के द्वारा एनएस 400 मोटरसाइकिल और चेतक का इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी का लॉन्चिंग किया गया है। आम जनता की सहूलियत को देखते हुए बजाज के द्वारा वर्ल्ड का पहला सीएनजी स्कूटी का भी शुभ आरंभ किया गया है। आप सभी भी सीएनजी स्कूटी का बुकिंग कर सकते हैं। जिसमें भारत सरकार के मंत्री आदरणीय नितिन गडकरी का सराहनीय कदम रहा। बजाज कंपनी का रीजनल मैनेजर तौफीक सर ने बताया कि यह गाड़ी जो है वर्ल्ड में अपने आप का एक अद्भुत गाड़ी है।जिस तरह से हमारा चेतक गाड़ी,टीवी चेतक आज स्टील बॉडी में जिसको हम लोग बोलते हैं लाइफ सेफ गाड़ी वह सफल हुआ है।पूरे देश में वह गाड़ी जो है हमारा सीएनजी आने के बाद और धूम मच जाएगा।इस दौरान रीजनल मैनेजर तौफीक आलम, एसएम अंसुमन,रामलीला समिति अध्यक्ष सोनू राय,डॉक्टर केडिया,डॉक्टर जीवेश कुमार,पंकज प्रभाकर,गोपाल प्रसाद,मनोज कुमार निराला,बीजेपी अध्यक्ष दुर्गा राज,मुखिया संघ अध्यक्ष हरेंद्र यादव,मंजीत कुमार,वार्ड पार्षद जितेंद्र,वार्ड पार्षद अंकित कुमार वर्मा समेत कई लोग उपस्थित हुए थे।

Related posts

दरभंगा:ईवीएम प्रदर्शन केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

कोयला सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी के साथ कोयला मंत्रालय का विशेष अभियान 3.0 पूरे जोरों पर।

rktvnews

सरकार सीपीजीआरएएमएस शिकायत निवारण पोर्टल की क्षमता बढ़ाने के लिए अगली पीढ़ी की एआई-सक्षम तकनीक का उपयोग कर रही है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में लगभग ₹33,500 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

गिरीडीह:“सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत गिरीडीह के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित शिविर का सांसद डॉ सरफराज अहमद, विधायक गांडेय, कल्पना मुर्मू सोरेन ,उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्र सरकार ने गलत सूचना और डीपफेक की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को परामर्श जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment