RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: जिलाधिकारी और नगर परिषद अध्यक्षा द्वारा नव निर्मित डीलक्स शौचालय का किया गया उद्घाटन।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)08 अक्टूबर।प्रजातंत्र चौक पर स्थित नव निर्मित डीलक्स शौचालय का सोमवार को जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा एवं नगर पार्षद अध्यक्षा पिंकी कुमारी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मेसर्स निर्मल फाउण्डेशन एजेंसी द्वारा निर्मित आधुनिक शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण किया गया। जिला पदाधिकारी ने आधुनिक शौचालय का निरीक्षण किया, जिसमें पुरूष एवं महिला का अलग-अलग शौचालय का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नवादा के नेत्त्व में और उसके सौजन्य से यहॉ पर आधुनिक सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण हुआ है। इस तरह से कई और भी शौचालय का निर्माण कराया जायेगा ताकि नगरवासियों और आगन्तुकों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। नगर परिषद के सौजन्य से आवश्यक स्थानों पर भी यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
जिला पदाधिकारी ने समस्त जिलेवासियों को दुर्गा पूजा की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर जन प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पर्व मनाने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है, जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। गलत हरकत करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में इस पर्व को मनायें। जिला प्रशासन मदद के लिए हर समय तैयार है।
इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता चन्द्रशेखर आजाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, संजीत कुमार के साथ-साथ जन प्रतिनिधि एवं नगर परिषद के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू।

rktvnews

18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने राजभवन में किया झण्डारोहण।

rktvnews

ब्राउन शुगर के साथ तीन ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वैश्विक लेनदेन को सुगम बनाने के लिए विदेशी मुद्रा सेवाओं और ईईएफसी खातों की शुरुआत की।

rktvnews

भोजपुर : छत्तीसगढ़ मे तैनात सीआरपीएफ हवलदार की हार्ट अटैक से मौत।

rktvnews

Leave a Comment