RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)08 अक्टूबर। सोमवार को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
निकृष पम्प योजना की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि योजना के तहत यांत्रिक कार्य अब तक लंबित हैं जो खेदजनक है। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, यांत्रिकी प्रमंडल वाल्मी, पटना को निर्देश दिया गया कि विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए योजना को यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल बिक्रमगंज को निर्देश दिया गया कि कि०मी० 36 से कि०मी० 49 तक नहर निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निविदा का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल बक्सर, नावानगर , बिक्रमगंज एवं कार्यपालक अभियंता गंगा पम्प नहर, चौसा को अपने क्षेत्र अंतर्गत अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ताकि खरीफ फसल के दौरान किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराई जा सके।
कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर को जिले में सोन नहर की भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर करवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

भोजपुर:दिशा एक प्रयास की टीम ने बिहिया चौराहा बाजार से दो बालश्रमिकों को कराया मुक्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 मार्च 25

rktvnews

देहरादून: विजय दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजली।

rktvnews

रिलायंस फाउंडेशन की पहल से ओलंपिक मूल्यों से जुड़ रहे भारत के लाखों बच्चे: आईओसी

rktvnews

रायपुर : जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

वायु सेना उप प्रमुख ने उड़ाया हिंदुस्तान टर्बो ट्रेनर एचटीटी-40

rktvnews

Leave a Comment