RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महिला कॉलेज एनसीसी इकाई द्वारा चला स्वच्छता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अक्टूबर। शुक्रवार को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में एनसीसी इकाई के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य ने किया। प्रधानाचार्य प्रो. मीना कुमारी ने स्वच्छता की अनिवार्यता तथा उसके महत्व को समझाया। एनसीसी इकाई की सीटीओ डॉ. स्मिता कुमारी ने कहा कि स्वच्छता ही सुंदरता है। स्वच्छता से हमारा स्वास्थ्य और जीवन दोनों ही प्रभावित होता है। प्राकृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शिल्पा ने कहा स्वच्छता हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो .राजीव कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़ने की आवश्यकता है। संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

जयपुर:राज किसान साथी’ प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड, आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उपलब्धि की सराहना की।

rktvnews

गिरीडीह:सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोडेड ट्रकों की जांच।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 दिसंबर 24

rktvnews

बेहतर आपूर्ति के कारण एक महीने में टमाटर की कीमत में 22 प्रतिशत से अधिक की कमी आई : उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार

rktvnews

भोजपुर: 30 मई को तेजस्वी, दीपंकर भट्टाचार्य और मुकेश सहनी बभनगांवा (बड़हरा) और गड़हनी (अगिआंव) में जनसभाओं को संबोधित करेगे।

rktvnews

Leave a Comment