RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)02 अक्टूबर।महात्मा गाँधी की 155 वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया तथा भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।
जिला मुख्यालय बेतिया के हरिवाटिका चौक अवस्थित गाँधीजी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यापर्ण किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने भितिहरवा गाँधी आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही गाँधी स्मारक संग्रहालय का अवलोकन भी किया। इस क्रम में आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
माल्यापर्ण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गाँधी की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रही है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत ने जन-जन में एक अद्भुत क्रांति ला दी। गाँधीजी हमेशा कहा करते थे कि किसी भी तरह के विरोध का मार्ग हिंसात्मक नहीं हो सकता है। अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी भी नहीं ले सकती है। उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह ने ही मोहनदास करमचंद गाँधी को महात्मा बना दिया। उन्होंने कहा कि कमाल के थे महात्मा गाँधी, जिनके बिना शस्त्र उठाए ही चल पड़ी आंधी और देश को आजादी मिली।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शम्भू कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्कूली बच्चे एवं आमजन उपस्थित थे।

Related posts

सैनिकों की बहादुरी की वीरगाथा है विजय टैंक:जिलाधिकारी राजकुमार

rktvnews

भोजपुर:रो. मंजीत आनंद बने रोटरी क्लब आरा के प्रेसिडेंट, पद ग्रहण कर बोले जन सेवा से क्लब होगा प्रतिष्ठित।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों की शीतल पेय एवं मिष्ठान से की गई सेवा।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ धन्धेबाज गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की लोक संस्कृति की प्रस्तुति हेतु NSS की टीम ने ओडिशा के लिए किया प्रस्थान।

rktvnews

Leave a Comment