RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मोटेशन में लंबित मामलों को अविलंब निस्पादित किया जाय:जिलाधिकारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 अक्टूबर।आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत दाखिल खारिज,परिमार्जन एवं आधार सीडिंग की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने मोटेशन में लंबित मामलों पे नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अंचलाधिकारी को विशेष कैंप चलाकर लंबित मामले को अविलंब निस्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही आधार सीडिंग में तेजी लाने को कहा गया।
परिमार्जन से संबंधित आवेदन का निष्पादन करने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश देते हुए कहा गया कि बिना किसी कारण के आवेदक को निरस्त नहीं करें।साथ ही सतत अनुश्रवण करते हुए लंबित मामले को ससमय निष्पादन करवाना सुनिश्चित करेंगे।
राजस्व कर्मचारी के कार्यों की समीक्षा के उपरांत बॉटम 5 परफोंस वाले कर्मचारी के विरुद्ध स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
इस समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व,सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, भोजपुर,सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 13 घटकों संबंधित घटक बार जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक में कुल 19 एजेंडों पर निर्णय।

rktvnews

नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्‍तन को हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान किया गया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने फुटबॉल मैच का उदघाटन कर किया पुरस्कार वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

सारण: डीडीसी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment