RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वतंत्रता आंदोलन की शहीद अकली देवी का शहादत दिवस मना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 सितंबर।आज 29 सितम्बर को श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार में यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में 1942 स्वतंत्रता संग्राम में शहीद अकली देवी का शहादत स्मृति दिवस मनाया गया।समारोह का उद्घाटन जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ,राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, डॉ रघुबर चन्द्रवँशी, लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने संयुक्त रुप से पुष्प अर्पित कर किया।आगत अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव बबन पंडित एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। अपने सम्बोधन में डॉ राजेन्द्र त्यागी ने कहा कि शहीद अकली देवी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके द्वारा आंदोलन में मूल उद्देश्य को आगे बढ़ना होगा।भीम पटेल ने कहा कि शहीद अकली देश के महिलाओं के लिए प्रेरणा होगी दलित समाज की महिला होते हुए नेतृत्व करने के काम किया।देवेंद्र यादव पदयात्री ने कहा कि इतिहासकारों ने शहीद अकली देवी के साथ इतिहास की चोरी की है।
राज कुमार पटेल ने कहा कि शहीद अकली देवी ने अंग्रेजों को मारकर अपनी वीरता के प्रमाणित करने का काम किया था।प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि शहीद अकली देवी देश के आज़ादी में आंदोलन में शामिल करने के प्रेरित करती थी।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगों में सुरेश यादव, रामजी यादव, अरुणेश सिंह ,श्याम कुमार ,मुन्नू बिरमनी सिंह, सुदर्शन यादव ,निर्मल शक्रवार ,कमलेश गुप्ता ,शुहैल सुबास, यादव ,तेजू त्यागी, प्रो सुरेश यादव, महेंद्र मण्डल, विजयानन्द, कन्हैया यादव ,बैजनाथ पासवान, अमरजीत कुशवाहा, भुनेश्वर यादव ,ब्रिज मांझी संजू पासवान, नन्दजी पासवान, नेपाली पासवान, महेंद्र कुशवाहा ,रजनीश यादव ,जितेंद मास्टर ,गुप्तेश्वर शर्मा, विजय पासवान ,ओमप्रकाश यादव, चन्दन पासवान ,बन्सलयक शर्मा, जीतन यादव ,सुरेंद्र आज़ाद ,श्री भगवान पासवान ,महात्मा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

22 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

13 बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी), पालम में रखरखाव कमान के एओसी-इन-सी का दौरा।

rktvnews

भक्ति के विरोधी को ज्ञान की प्राप्ति हो ही नहीं सकती : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:जरूरतमंदों को मदद करना मानवता की सच्ची सेवा : महापौर

rktvnews

चतरा:पिकनिक स्पॉट पर पानी में डूबने से होने वाले दुर्घटना को देखते हुए किया गया मॉकड्रिल का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment