RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिकराष्ट्रीय

मन की एकाग्रता हेतु रात्रि साधना है जरूरी।नवरात्रि पर विशेष।

RKTV NEWS/ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक,23 मार्च।मन की एकाग्रता के लिए रात की साधना का भी अपना एक बड़ा महत्त्व है, क्योंकि रात में प्रकृति शांत होती है। दिन में सूर्य की किरणें और अन्य कोलाहल के कारण ब्रह्मांडीय तरंगों में रुकावट बनी रहती है और ध्यान नहीं लग पाता। इसी कारण शिवरात्रि, नवरात्र, होली, दीपावली आदि पर्वों पर रात में साधना की जाती है।
इस दौरान ग्रहों के अद्भुत योग के कारण ब्रह्मांड दिव्य ऊर्जाओं से भर जाता है। इन ऊर्जाओं को अपने शरीर में अनुभव करने के लिए, नवरात्र में यज्ञ-हवन, भजन, पूजन, मंत्र-जाप, ध्यान, त्राटक आदि साधनाएं की जाती हैं। इसके लिए साधक कमर-गर्दन सीधा कर, आंख बंदकर बैठ जाते हैं। रीढ़ को सीधा करके बैठने से हमारी तरफ ब्रह्मांडीय ऊर्जा आकर्षित होती है। अब साधक शक्ति मंत्रों का जाप करता है, जिससे रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले हिस्से में सुषुम्ना नाड़ी के भीतर ऊर्जा के अलग-अलग अनुभव होने लगते हैं। इसे कुंडलिनी जागरण कहते हैं। हर रात यह शक्ति ऊपर के चक्र को जगाने लगती है और अंतिम रात को शक्ति पूरी तरह जाग कर व्यक्ति को मुक्त भाव में ले आती है। कुंडलिनी जागरण ही हमारे भीतर देवी जागरण कहलाता है।
अतः साधक को नवरात्र की पावन रात्रि में कुछ समय के लिए एकांत में रीड की हड्डी को सीधा रखते हुए आसन लगाकर बैठना चाहिए और अपने इष्ट का ध्यान करते हुए नाम जप, मंत्र जप इत्यादि करना चाहिए।
लेकिन कोई भी साधना का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब साधक आचार-विचार, आहार-विहार, इंद्रियों का संयम आदि पवित्र और सात्विक रखें।।

Related posts

दरभंगा:सभी मुद्रक (प्रिंटिंग प्रेस) चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी तरह के पोस्टर, पम्पलेट एवं बैनर इत्यादि की चार प्रति मीडिया कोषांग को कराएंगे उपलब्ध: राजीव रौशन

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

भोजपुर: LPG सिलेंडरों की उपलब्धता और कालाबाजारी की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर।

rktvnews

दोहरे मापदंड! कर्मचारी परेशान, सांसद मालामाल।

rktvnews

भोपाल:तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल की सृजन श्रृंखला 48- के अंतर्गत – डा. शिव कुमार दीवान की “ कविता कामिनी, डा. अशोक तिवारी अमन की ‘ अमन दोहावली और सुधा दुबे की ‘अस्तित्व’ लोकार्पित।

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी ओमप्रकाश के घर प्रभारी मंत्री ने किया भोजन।

rktvnews

Leave a Comment