RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ )25 सितंबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके विचारों व सिद्धांतों ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया। श्री साय ने कहा कि उनकी विचारधारा राष्ट्र के पुनर्निर्माण और भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए थी। उन्होंने जन समुदाय को सशक्त बनाने की दिशा में आजीवन काम किया। उनका मानना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होता, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के चलते उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारतीय समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर हम समस्त जनमानस का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

Related posts

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा प्राथमिकता से करने का सख्त निर्देश दिया।

rktvnews

दुमका: परिसदन में झारखंड विधानसभा की आवास समिति सभापति दशरथ गागराई की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

26को उड़ेंगे अबीर और गुलाल भिखारी ठाकुर प्रतिमा स्थल पर।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

गया: डीएम ने किया श्रावणी मेले का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment