RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत : प्रभारी मंत्री ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)25 सितंबर। राज्य मंत्री ,संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास उत्तर प्रदेश सरकार ,जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने मंगलवार को खेकड़ा नगर पालिका क्षेत्र के टंकी परिसर में स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया जिसमे 91 गोवंश संरक्षित है जिसमें 34 नर, 57 मादा है, सभी गोवंश के टैगिंग मिली उन्होंने अधिशासी अधिकारी को साफ सफाई के निर्देश दिए ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश को खिलाए जा रहे चारे, चोकर के बारे में जानकारी ली उन्होंने कहा गोवंश को मौसम के अनुसार चारा खिलाया जाए खल चोकर की व्यवस्था पर्याप्त रहनी चाहिए ।गोवंश को चारा गुणवत्ता युक्त दिया जाए निरंतर साफ-सफाई गोवंश केंद्रों पर रहनी चाहिए गौशाला में 35 कुंतल भूसा 15 कुंतल चोकर 15 कुंतल प्रतिदिन हरा चार गोवंश को खिलाया जाता है पानी एवं प्रकाश की व्यवस्था भी सही अवस्था में मिली गौशाला में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध था उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा भाव से इनका रखरखाव करें गोवंश को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए आने वाला समय सर्दी का है उसके हिसाब से भी संबंधित गौशालाओं में तैयारी हो जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश की सेवा सबसे बड़ी सेवा है प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर गोवंश को गुड़ चना खिलाया और गो पूजन किया उन्होंने कहा संबंधित अधिकारी गोवंश केंद्र में लगे सभी कर्मचारी सेवा भाव से कार्य करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भढ़ाना सहित आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

नालंदा:नव नालंदा महाविहार में सतर्कता सप्ताह के अवसर पर “मदर इंडिया” फिल्म का विशेष प्रदर्शन।

rktvnews

गया:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की उपस्थिति में प्लस टू ज़िला स्कूल में प्रजाईडिंग ऑफिसर/ पीठासीन अधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:चरपोखरी बालिका +2 विद्यालय में लू से बचाव पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

देवघर:एनपीपीसीडी, सांस एवं एनीमिया मुक्त भारत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

बक्सर जिले के डुमराव प्रखंड अंतर्गत कृष्णाब्रह्म में कैरियर काउंसलिंग आयोजित।सैंकड़ों युवाओं ने उठाया लाभ।

rktvnews

चंद्रयान-3 मिशन की वर्तमान स्थिति।

rktvnews

Leave a Comment