RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 सितंबर। सोमवार को जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई।
इस बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाऐं की अद्यतन स्थिति एवं इसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।जो मुख्यतः विद्युत विभाग,पंचायती राज विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग,समाज कल्याण विभाग,जीविका,स्वास्थ्य विभाग,योजना विभाग,डीआरसीसी,कल्याण विभाग,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग आदि से संबंधित थे।
जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता,विद्युत विभाग को स्मार्ट मीटर के अधिस्थापन में आ रही समस्या को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। इसके तहत हर महीने के दूसरे शनिवार को प्रखंड में कैंप लगाया जाएगा। जिसमे लोगों की समस्या को निराकरण किया जाएगा। साथ ही स्मार्ट मीटर के बारे में विकास शाखा,प्रभारी से समन्वय स्थापित करते हुए आईईसी कैंपेन के तहत व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए जागरूकता फैलाने को निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी,विधि शाखा को विभिन्न विभागों में लंबित C.W.J.C एवं M.J.C के मामले को संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब निस्पादित करने को निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचल अधिकारी को विभिन्न विभागों के लंबित एनओसी को संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब निर्गत करने को कहा।
जिलाधिकारी द्वारा 100 दिन में 100 आगनवाड़ी मिशन का प्रारंभ किया गया है जिसके तहत जिले में दिसंबर तक 100 नया आगनवाड़ी केंद्र प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही बाल सुलभ आगनवाड़ी केंद्र के काम में तेजी लाने हेतु डीपीओ, आईसीडीएस को निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सहायक निदेशक,दिव्यांजन सशक्तिकरण कोषांग को प्रत्येक प्रखंड में विशेष कैंप लगाकर बैट्री चालित ट्राइसाइकिल से छूटे हुए दिव्यांग लाभार्थी को आच्छादित करने, साथ ही जिला खेल पदाधिकारी को सम्बन्धित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए खेल क्लब का गठन, खेल भवन एवं स्टेडियम के कार्य को अविलंब पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया।
इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त,सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर से 90 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

उज्जैन:जिले में कृषि विकास की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उनका व्यवस्थित क्रियान्वयन करें: सीईओ जयति सिंह

rktvnews

खास घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां!मुख्यमंत्री की कलाई में भी सज चुकी है दिव्यांगों द्वारा बनाई गई राखी।

rktvnews

चतरा:मंत्री सत्यानंद भोक्ता छठ तालाब व उपायुक्त अबु इमरान ने इटखोरी प्रखंड के बक्सा डेम पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा!छठ घाट पर उपस्थित लोगों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

पांचवी शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ती रही भीड़।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment