RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर गैंडों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 22 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर गैंडों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने नागरिकों से असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करने का भी आग्रह किया, जो भारत में बड़ी संख्या में एक सींग वाले गैंडों का निवास स्थान है।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

“आज, विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर, आइए हम अपनी धरती की सबसे प्रतिष्ठित प्रजातियों में से एक- गैंडों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं। पिछले कई वर्षों से गैंडों के संरक्षण से संबंधित प्रयासों में जुटे सभी लोगों की सराहना करता हूं।
यह बेहद गर्व की बात है कि भारत बड़ी संख्या में एक सींग वाले गैंडों का निवास स्थान है। मैं असम में काजीरंगा की अपनी यात्रा को भी बड़े प्यार से याद करता हूं और आप सभी से भी वहां जाने का आग्रह करता हूं।”

Related posts

गढ़वा:जिला निर्वाचन विभाग की बैठक संपन्न, DEO ने दिए निर्देश।

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट के ‘वाक् एवं श्रवण विभाग’ का रजत जयंती समारोह!विश्व श्रवण-वैज्ञानिक दिवस पर ‘वाक् गौरव सम्मान’ से विभूषित किए गए वैज्ञानिक।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने जिले के 7 विद्यालयों में किया ओपन जिम का उदघाटन।

rktvnews

सैन्य अभ्यास ‘मालाबार 2024’ का समापन समारोह।

rktvnews

भोजपुर:3 मार्च 25 को गांधी मैदान पटना में होने वाले महाजुटान की तैयारी को लेकर गोठहुला में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित।

rktvnews

दुमका प्रखंड में पेंशन योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment