RK TV News
खबरें
Breaking News

भारतीय नववर्ष के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित।

विश्व की सबसे पुरातन संस्कृति को बचाना जरूरी-सत्य प्रकाश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 मार्च। मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित बिहार सरकार के सात निश्चय में से एक आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत कुशल युवा कार्यक्रम डॉक्टर पी सी महादेवा रोड आरा के प्रांगण में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के नव वर्ष आगमन भारतीय विक्रम संवत 2080 एवं बिहार दिवस के पावन अवसर पर एम0 डी0 मालती गुप्ता एवं सचिव सह साइबर क्राइम विशेषज्ञ सत्य प्रकाश द्वारा दीप प्रज्वलित कर नव वर्ष का उत्सव मनाया गया। पायल के नेतृत्व में छात्रों के द्वारा विशेष रूप से रंगोली बनाकर नूतन वर्ष का स्वागत किया गया। संस्था की एम0 डी0 मालती गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी अपने धरोहर को सुरक्षित रखते हुए एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए विक्रम संवत 2080 नव वर्ष का उत्सव मना रहे हैं और आगे यह जिम्मेदारी आप सभी की बनती है कि आप पूर्वजों द्वारा विरासत में मिली इस संस्कृति को कायम रखें और इसी तरह आगे बढ़े। सचिव सत्य प्रकाश ने नववर्ष एवं बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी बिहार एवं देश के भविष्य हैं। विश्व के सबसे पुराने संस्कृतियों में से एक है हमारी संस्कृति जो ऋतु के अनुसार बदलती है एवं मां दुर्गा के आगमन के साथ पूरे साल हर्षोल्लास के साथ बिताने का आशीष प्राप्त होता है। सभी छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर नरेंद्र, वैभव, दुर्गा, आकाश, अर्पिता, पायल, उत्कर्षणी, मृगांशी, जय गोविंद, रोहित, अजय, रूपाली, शिल्पी, गोलू, धीरज, नफीस, साक्षी, अंशु, अभिजीत आदि का भरपूर सहयोग रहा।

Related posts

बागपत:जनपद के समस्त ग्राम पंचायत व नगर निकायों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित।

rktvnews

सरकार की विवेकपूर्ण मौद्रिक और व्‍यापार नीति, मजबूत आउटपुट वृद्धि के सहयोग के चलते वित्‍त वर्ष 2024 में खुदरा मुद्रास्‍फीति कम होकर चार साल के न्‍यूनतम 5.4 प्रतिशत पर आ गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

मध्यप्रदेश के आमों की मिठास और विशालकाय “नूरजहाँ” की विश्व पहचान।

rktvnews

आसन एवं प्राणायाम से स्वस्थ व्यक्ति रोगी नहीं होते और रोगी व्यक्ति के लिए सावधानी स्वास्थ्यवर्धक होता है:विक्रमादित्य

rktvnews

दुमका:आईटीआई में माइनिंग ट्रेड शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर : उपायुक्

rktvnews

Leave a Comment