RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा जिला अंतर्गत निरंजना (फल्गु) नदी के पुनर्युवन से सबंधित बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)19 सितंबर।निरंजना (फल्गु) नदी के पुनर्युवन के संबंध में नदी के बेसिन क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न तालाबों/जल स्त्रोंतो का जीर्णोद्धार एवं वृहत पैमाने पर वृक्षारोपन हेतु डी०पी०आर० का अंतिम रूप देने हेतु समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में बैठक की गई।
आलोक कुमार श्रीवास्तव, जी डब्लू एम एक्सपर्ट दिल्ली द्वारा निरंजना (फल्गु) नदी के पुनर्युवन से संबंधित तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की जानकारी पॉवर ऑफ प्रजेंटेशन के माध्यम से दी गई। इस क्रम में निरंजना (फल्गु) नदी से जुड़े हुए प्रभावित क्षेत्रों में वनरोपन एवं अवस्थित सभी स्तर के जल स्त्रोंतो यथा पुराने तालाब, आहर, कच्चा नहर एवं अन्य का जीर्णोद्धार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस क्रम में योजना कार्य का पूर्ण परिचय, महत्व, क्रियान्वयन एवं इसके कारण होने वाले लाभ की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। निरंजना (फल्गु) नदी के उद्गम स्थल से लेकर बिहार सीमाना तक निरंजना (फल्गु) नदी का पुनर्युवन एवं संरक्षण का विस्तृत डी०पी०आर० की भी चर्चा की गई।समीक्षोपरांत तत्काल प्राक्कलन को स्थानीय सुझाव एवं वास्तविक कार्यों एवं प्राक्कलन को भविष्य में शामिल किये जाने की शर्त पर सर्वसम्मति से पारित करने का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, कृषि पदाधिकारी, लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता मोहन चंद्र गुप्ता, समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने तरारी के बिहटा में प्रस्तावित नए अतिरिक्त 277 एकड़ के औद्योगिक भूमि बैंक का किया निरीक्षण।

rktvnews

आईसीएमआर के महानिदेशक और सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की निदेशक ने विज्ञान प्रगति और विज्ञान रिपोर्टर पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने DRCC का किया निरीक्षण,योजनाओं की प्रगति पर जताई संतुष्टि।

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के बलिदान को मौन रख कर किया गया नमन।

rktvnews

भोजपुर:बजट में उच्च शिक्षा के लिए कौशल विकास, नवाचार और समावेशिता पर ध्यान केंद्रित:युवा नेता आदित्य सिंह

rktvnews

राजस्थान:पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर जाकर जागरूक करने का अनूठा प्रयास।

rktvnews

Leave a Comment