RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मोबाइल रिचार्ज के बढ़े हुए दरों के खिलाफ टेलीकॉम कंपनी पर अरवाईए का प्रदर्शन।

टेलीकॉम कंपनियां जनता की जेब पर डांका डालना बंद करो: निरंजन केशरी

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)18 सितंबर।देश के लगभग 120 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं के 40 % हिस्से को सेवा देने वाली रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड , भारत ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है. जिसने वित्तीय वर्ष 2023–2024 में अनुमानतः ₹20,607 करोड़ का मुनाफा कमाया है.प्रत्येक वित्तीय वर्ष में लगातार बढ़ते मुनाफे के बावजूद पिछली 3 जुलाई 2024 से अन्य कंपनियों के साथ मिलकर अपने टैरिफ प्लान में औसतन 10–40 % की बड़ी मूल्यवृद्धि की मनमानी घोषणा कर दी जिससे भारत के उपभोक्ताओं और खासकर के छात्र नौजवान पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। गरीब और निम्न मध्यवर्गीय पृष्ठभूमि से आने वाले करोड़ों लोगों की जेब पर यह कदम बहुत भारी पड़ा है। इससे पिछड़ी व गरीब आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र–छात्राओं के लिए जीवन और कठिन हो गया है,जो निंदनीय है उक्त बाते इंकलाब नौजवान सभा (आरवाईए) द्वारा जिला कमिटी के वक्ताओं ने कतीरा जियो के स्टोर पर आयोजित राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन और सम्बोधन के दौरान किया गया।
वक्ताओं ने कहा लोक कल्याण के नाम पर चल रही सरकारी योजनाएं, बैंकिंग व अन्य सेवा क्षेत्र और शिक्षा जगत के दूरसंचार तकनीक पर निर्भर होने के कारण लाभुकों के लिए इसका उपयोग अनिवार्य है. महंगा रिचार्ज होने से गरीब लोग भी इससे वंचित हो रहे है. जिसके खिलाफ आज पूरे बिहार में टेलीकॉम कंपनी के दफ्तरों पर बढ़े हुए रिचार्ज प्लान को लेकर इंकलाब नौजवान सभा (आरवाईए) विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहा है।
प्रदर्शन के बाद कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी के नाम मांग पत्र सौंपा गया।जिसमे 3 जुलाई 2024 से लागू मोबाइल टैरिफ प्लान की बेतहाशा बढ़ाई गई दरें तत्काल पूरी तरह वापस लेने, छात्र–छात्राओं के लिए सस्ते मोबाइल डेटा प्लान की तत्काल घोषणा करने, महीने का प्लान 30–31 दिनों तक लागू करने,TRAI द्वारा तय सेवा मानकों का सख्ती से पालन करने सहित अन्य मांगे शामिल थी।
इस प्रदर्शन में आरवाई जिला अध्यक्ष निरंजन केशरी,पूर्व राज्य सचिव सुधीर यादव,अमित कुमार बंटी,जिला सह सचिव अजित कुमार,अखिलेश कुमार,दिलीप कुमार,पंकज कुशवाहा, धीरेन्द्र आर्या,विवेक यादव,प्रदीप कुमार,राजेश गुप्ता,धनंजय कुमार,अप्पू यादव,रितेश कुमार,चंदन कुमार,अरविंद कुमार,मनमोहन कुमार सहित दर्जनों नौजवान शामिल थे।

Related posts

गोट वैली योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय गोट वैली क्रियान्वयन, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:श्री कृष्ण छठी के अवसर पर राधा -कृष्ण के रूप में थिरके बच्चे।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में ऑनलाइन बैंकिंग विषय पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

आईएसबी रिपोर्ट के मुताबिक पारिवारिक व्यवसायों को भविष्य में अपने विकास को बनाए रखने के लिए इनोवेशन करना है बहुत जरूरी।

rktvnews

अवैध गैस रिफिलिंग प्रवर्तन दल को देख सिलेंडर छोड़ भागे युवक।

rktvnews

बिहार सरस मेला: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने किया मेले का अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment