RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज: जिले के 52 वे स्थापना दिवस और गांधी जयंती की तैयारियो को ले डीएम ने की बैठक।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)18 सितंबर।समाहरणालय सभा कक्ष में 02 अक्टूबर 2024 को लेकर गोपालगंज जिले का 52 वें जिला स्थापना दिवस एवं गांधी जयंती की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी मो० मकसूद आलम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में 52 वें जिला स्थापना दिवस से 03-04 दिन पूर्व से ही शहर की साफ सफाई हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ,गोपालगंज को निर्देश दिया गया। साथ ही प्रमुख चौक- चौराहों की साफ -सफाई के साथ-साथ चौराहों पर लगे महान विभूतियों,महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई तथा वहां ब्लू लाइट की व्यवस्था करना करने का भी निर्देश दिया गया। सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी अपने शहरी क्षेत्र में साफ- सफाई करने एवं दीप प्रज्ज्वलित एवं सरकारी भवनों पर ब्लू लाइट जलाने का भी निर्देश दिया गया। 52वॉ स्थापना दिवस के अवसर पर संस्कृत कार्यक्रम स्थल एवं समाहरणालय परिसर में रंगोली कार्यक्रम एवं जिला स्तर के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाने का का निर्देश दिया गया, साथ ही रंगोली बनाने एवं स्थापना दिवस धूमधाम से बनाने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक , अपर समाहर्त्ता आशीष कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता जिला पी जी आर ओ राधाकांत, विशेष कार्य पदाधिकारी मंकेश्वर कुमार एवं जिला के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थें।

Related posts

अनुमानित आधार पर कर का भुगतान करने वाले सभी अप्रवासियों को न्‍यूनतम वैकल्पिक कर से छूट।

rktvnews

गिरिडीह:वित्तीय समावेशन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की विशेष पहल : क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची का गिरिडीह आगमन एवं हरला पंचायत में समावेशन शिविर का दौरा।

rktvnews

37वीं नेशनल गेम्स में शशि सिंह का एथलेटिक्स में सिल्वर से आगाज़।

rktvnews

चतरा:जिले में नवचयनित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तैयार करने के दिये निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ” संकल्प सप्ताह” कार्यक्रम का उद्घाटन, वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना!संकल्प सप्ताह के संचालन को लेकर जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

rktvnews

Leave a Comment