RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रेरा से बिना निबंधन के बन रहे आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंडो पर जिलाधिकारी सख्त,दिए जांच के आदेश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 सितंबर। आज समाहरणालय कक्ष में जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं में NOC के लंबित मामले एवं R.E.R.A. बिहार से बिना निबंधन कराये शुरू की गई विभिन्न आवासीय/व्यवसायिक भूखंड परियोजनाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई।
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया कि उनके अंचल क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न आवासीय,व्यवसायिक भूखंड परियोजना का आकलन कर रिकॉर्ड तैयार करें एवं वैसे आवासीय,व्यवसायिक भूखंड परियोजना जिनका निर्माण बिना R.E.R.A की अनुमति के कराया जा रहा है उसपर आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही सभी भूमिसुधार उप समाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारी इसका सत्तत अनुश्रवण करें।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया गया कि विभिन्न विभागों में लंबित NOC को संबंधित पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अविलंब निर्गत करें। साथ ही संबंधित पदाधिकारी को NOC प्राप्ति के पश्चात अविलंब कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।
इस बैठक में अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी आरा/पीरो / जगदीशपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग की बैठक हुई संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

बक्सर:समाजसेवी,किसान स्व सूर्य कुमार ओझा की 20 वीं पुण्यतिथि पर हुआ पौधारोपण।

rktvnews

बक्सर:गौरीशंकर विद्यालय में राज्य मंत्री पं.सतीश चन्द्र दुबे का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

भोजपुर : अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

दरभंगा:प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

rktvnews

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में सरकारी नीतियां और प्रशासन की भूमिका।

rktvnews

Leave a Comment