RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: समय पर पहुंचे कार्यालय,नही तो होगी कार्रवाई।

प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूती और संवेदनशीलता के प्रति जिलाधिकारी एक्शन मोड में।

जिलाधिकारी के निर्देश पर धावा दल कर रहा औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 सितंबर। भोजपुर जिले के नए पदस्थापित जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया पूरे एक्शन मोड में है।सुल्तानिया ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत एवं संवेदनशील बनाए रखने के लिए जिले ,प्रखंड एवं अनुमंडलीय स्तर पर सभी कार्यालयों में कर्मियों की ससमय उपस्तिथि होने को लेकर एक विशेष धावा दल का गठन किया है जो कार्यालयों में औचक निरीक्षण कर ससमय उपस्थिति की जांच करेगा। इसी के तहत आज धावा दल द्वारा कर्मियों की उपस्तिथि को लेकर औचक निरीक्षण किया गया।
विदित हो कि बीते दिनों जिलाधिकारी सुल्तानिया ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया था जिसमे 9 कर्मी नदारद थे।प्राप्त जानकारी अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर इसी के तहत उक्त निरीक्षण की प्रक्रिया अपनाई गई है ताकि सभी कर्मी समय पर अपने अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें।

Related posts

हनुमानगढ़:एडीएम डॉ. सापेला होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित!निर्वाचन सम्बन्धी कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से किए जाने के फलस्वरूप मतदाता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित।

rktvnews

श्रीराम का जीवन व्यवहार मर्यादा का संविधान हैं : आचार्य धर्मेन्द्र।

rktvnews

आस्था की चौखट पर असुरक्षा

rktvnews

दुमका : यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने को लेकर बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में शिरकत की।

rktvnews

Leave a Comment