RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

दरभंगा:14 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )11सितंबर।सहायक निदेशक (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा द्वारा बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 14 सितंबर (शनिवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में HRVS INDIA PVT. LTD द्वारा Dixon Technologies Ltd के लिए पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में कुल – 150 रिक्तियों पर साक्षात्कार के बाद योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मैट्रिक, 12वीं,आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियोजकों द्वारा OPERATOR/HELPER के पद पर अभ्यर्थियों का चयन के उपरान्त 12,370 से 15252/- रुपये प्रतिमाह के अलावा बोनस, पीएफ,मेडिकल कैंटीन इत्यादि दिया जाएगा। नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नोयडा उत्तर प्रदेश में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Related posts

भोजपुर:जीवन और सृष्टि के आधार हैं भगवान शिव : आचार्य डॉ. भारत भूषण पाण्डेय

rktvnews

भोजपुर:एनएसएस महाराजा कालेज व स्माइल हाउस द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:मंत्री के कर कमलों से दिव्यांगजनों को प्रदान किया गया बैटरी चालित ट्राई साइकिल।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बजट शानदार व प्रेरणादायक: रितेश कुमार सिंह

rktvnews

गोपालगंज: डीएम ने किया थावे प्रखंड का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment