RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:डीजीपी ने 05 साल की बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाने वाले हैड कॉन्स्टेबल हरिराम व कांस्टेबल मुनेश को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/जयपुर ( राजस्थान)11सितम्बर। महानिदेशक पुलिस (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने कोटपूतली जिले के गांव नारेडा से गत रविवार को अगवा की गई 5 साल की बालिका को अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल छुड़ाने और आरोपी को दस्तयाब करने के लिए सजगता और कर्त्तव्यपराणता का परिचय देने वाले नीम का थाना के दो पुलिसकर्मियों हैड कांस्टेबल हरि राम एवं कांस्टेबल मुनेश को नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। श्री साहू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में नीम का थाना जिले में थाना सदर के अंतर्गत चौकी टोड़ा के इंचार्ज हैड कांस्टेबल हरि राम को 15 हजार नगद व पुलिस महानिदेशक प्रशंसा पत्र व कांस्टेबल मुनेश को 10 हजार नगद व पुलिस महानिदेशक प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
डीजीपी श्री साहू ने इस अवसर पर दोनों पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि कर्तव्य निष्ठा के साथ मेहनत करते हुए बालिका व अपहरणकर्ता को दस्तयाब करने में दोनों पुलिसकर्मिर्यों महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, वह अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने हरिराम एवं मुनेश को आगे भी इसी प्रकार पूरी मुस्तैदी से कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की। इस मौके पर आईजी पुलिस जयपुर रेंज अनिल कुमार टांक भी मौजूद रहे।

Related posts

साहित्य सम्मेलन में उपन्यास ‘लीलाधर महाराज’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई लघुकथा-गोष्ठी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एक जिला-एक उत्पाद मध्यप्रदेश को मिला रजत पदक।

rktvnews

राज्य स्तरीय नवोदित बच्चों की प्रतियोगिता का कल होगा आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

संन्यासी ब्रह्मचारी के हवस का शिकार बनी किशोरी

rktvnews

Leave a Comment