RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने “भारत के स्वास्थ्य आयाम (अवसंरचना और मानव संसाधन) 2022-23” जारी किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 09 सितंबर।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, अपूर्व चंद्रा ने आज यहां “भारत के स्वास्थ्य आयाम (अवसंरचना और मानव संसाधन) 2022-23” नामक वार्षिक प्रकाशन जारी किया, जिसे पहले “ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी” के रूप में जाना जाता था। यह दस्तावेज 1992 से प्रकाशित हो रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के विभिन्न आयामों पर विश्वसनीय और प्रामाणिक जानकारी के स्रोत के रूप में दस्तावेज पर प्रकाश डालते हुए, श्री अपूर्व चंद्रा ने कहा, यह वार्षिक प्रकाशन एनएचएम के तहत जनशक्ति और अवसंरचना पर आवश्यक जानकारी प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो नीति निर्माण, प्रक्रियाओं में सुधार और समस्या समाधान में सहायक है।” उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज राज्यों में जनशक्ति और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और कमियों पर क्षेत्र आधारित विश्लेषण देता है। उन्होंने कहा कि डेटा राज्यों की आवश्यकताओं, उनके प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, नीतियों और लक्षित अभियानों को तैयार करने में बेहद मददगार है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सांख्यिकी विभिन्न मापदंडों पर राज्यों के प्रदर्शन की तुलना करने में भी सहायता करती है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने “स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) पोर्टल को प्रजनन और बाल स्वास्थ्य (आरसीएच) और मंत्रालय के अन्य पोर्टलों के साथ एकीकृत करने की आवश्यकता पर भी ध्यान दिलाया ताकि स्वास्थ्य कर्मियों के काम के बोझ को कम किया जा सके और समय पर डेटा अपलोड करने और इसके सावधानीपूर्वक विश्लेषण को सुनिश्चित किया जा सके।”

Related posts

“मेरी माटी-मेरा देश” अभियान तहत संग्रहित मिट्टी से युक्त अमृत कलश को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल ने नेहरू युवा केंद्र व सीआरपीएफ की टीम को आगे की अमृत कलश यात्रा के लिए सौंपा कर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली।

rktvnews

भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स देशों से छठी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा में अपनाए गए टिकाऊ जीवनशैली प्रस्ताव के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

rktvnews

राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोगों को पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदियों के पानी का भरपूर लाभ मिलेगा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

मोक्ष भूमि गया में जिलाधिकारी की अभिभूत व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर:सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिली लोजपा टीम, मदद का दिया भरोसा।

rktvnews

Leave a Comment