RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

22 मार्च जल दिवस के अवसर पर लखनऊ में परिवर्तन संस्था द्वारा गोमती नदी सफाई अभियान का होगा आयोजन।

परिवर्तन संस्था के तत्वाधान में वर्ल्ड यस कम्युनिटी द्वारा आयोजित होगा कार्यक्रम।

RKTV NEWS/लखनऊ,20 मार्च।गोमती नदी देश की प्रमुख नदियों में से एक है एवं धार्मिक,सांस्कृतिक, पर्यटन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थान रखती है।गोमती नदी का महत्व इतिहास और भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व है।गोमती नदी को मां गंगा की बहन माना गया है और कुछ स्थानों पर इसे गंगा के समान महत्व भी दिया जाता है।गोमती नदी उदारता के साथ लाखों परिवारों का भरण पोषण सदियों से करती आई है परंतु आज खुद प्रदूषण से आहत है।इस नदी की सफाई और संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है ।इसी क्रम में 22 मार्च 23 को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर परिवर्तन संस्था के तत्वधान में वर्ल्ड यस कम्युनिटी द्वारा गोमती नदी सफाई अभियान ,वृहद वृक्षारोपण अभियान के साथ साथ गोमती महा आरती का कार्यक्रम द्वारा गोमती नदी के जल को प्रदूषण मुक्त हेतु सामाजिक सहभागिता का प्रयास करने जा रही है।इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक परिवर्तन सोसायटी के अध्यक्ष अमित तिवारी,सचिव श्रेया तिवारी, डॉ पूजा कुमारी सिन्हा,स्नेहा रानी त्यागी और डॉ संजय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक जल की महत्ता को बताना है क्युकी जल है तो हम है,जल है तो कल है।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के तहत परिवर्तन संस्था की ओर से उपमुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य,जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार, अपर जिलाधिकारी लखनऊ उपनगर आयुक्त,धरमपाल सिंह संगठन मंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश से अध्यक्ष अमित तिवारी,सचिव श्रेया तिवारी और डॉक्टर संजय सिंह ने मिल इस आयोजन में सहभागिता के लिए आमंत्रित भी किया।

Related posts

भोजपुर:राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अनाईठ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार! शाहपुर पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

नारनौल:स्वास्थ्य विभाग की लिंग अनुपात में बेस्ट विलेज अवार्ड योजना!डीसी मोनिका गुप्ता ने तीन बेटियों को 1.50 लाख रुपए के पुरस्कार से किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:लोककला और भोजपुरी से अगाध प्रेम था ललन जी को : वक्तागण

rktvnews

2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारतीय युवाओं के लिए सही मार्गदर्शन, तकनीकी सहायता और नीति-निर्माण की आवश्यकता है: लोकसभा अध्यक्ष

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर में आईं 42 शिकायतें।

rktvnews

Leave a Comment