RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:शिव सैनिकों द्वारा स्थापित गणपति बप्पा मूर्ति का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 सितंबर।शिवसेना यूबीटी भोजपुर द्वारा हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन रमना मैदान मानस मन्दिर के समीप किया।भोजपुर में गणेश पूजा आयोजन की शुरुवात शिवसेना यूबीटी द्वारा ही किया गया था। इस वर्ष गणेश चतुर्थी महोत्सव में 8 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जिसमे भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गोलू राजा का आगमन होने जा रहा है।गणेश भगवान का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस बार करीब 15 फिट के गणपति बप्पा की प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र बन रही है। जिसके दर्शन के लिए दूर दूर से भक्त आ रहे है। 7 सितंबर एवं 8 सितंबर तक बप्पा की पूजा अर्चना आरा के रमना मैदान में चलेगी इसके बाद 9 सितंबर को गणपति बप्पा का विसर्जन कार्यक्रम रखा गया है ।इस पूजा आयोजन के मुख्य संचालक एवं शिवसेना प्रदेश संगठक विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि – ” गणेश चतुर्थी का यह पूजा समस्त बिहार का सबसे बड़े स्तर पर पूजा है। इसमें शहर एवं आसपास के लोग बड़े पैमाने पर दर्शन करने आते है साथ ही साथ संग़ठन के बड़े पदाधिकारी भी अतिथि के तौर पर बप्पा के दर्शन करने हेतू आते है। हिन्दू हित के लिए शिवसेना शहर में विगत 20 वर्षों से कार्यरत है एवं आगे भी रहेगी। इसके अलावा शिवसेना के जिला प्रमुख शंभु सिंह ने कहा – ” हर वर्ष शिवसेना आरा की तरफ से गणेश पूजा का आयोजन किया जाता है इस पूजा में बहुत सारे सनातनी लोग शामिल होते है शिवसेना द्वारा आयोजित की जाने वाली यह पूजा काफी प्रसिद्ध मानी जाती है ।इस बार के पूजा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।जिसको लेकर सभी जिलेवासियों में काफी उत्साह है ।इसके आलवा इस गणेश पूजा के मुख्य संचालक में गोविंदा ,सच्चितानंद पाठक ,संजय सिंह , सत्यवीर ,वोल्टेज ,बिंदास बाबा ,सिद्धार्थ ,अभिजीत दत्ता ,कुंदन ,धर्मेन्द्र आदि शामिल थे।

Related posts

आगरा में खुलेगा अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र का दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र।

rktvnews

सारण की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु ‘ज्ञान भारतम’ मिशन के तहत पांडुलिपियों के संकलन एवं डिजिटलीकरण की अपील।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और मृदा स्वास्थ्य के लिए वैकल्पिक पोषक प्रणालियों को बढ़ावा देने पर एक कार्यशाला की अध्यक्षता की।

rktvnews

पटना:डा शंकर प्रसाद का साहित्यिक और सांस्कृतिक जीवन प्रेरणा दायी है : प्रेम कुमार

rktvnews

उज्जैन :सराय अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी ,होटल, लॉज, धर्मशाला आदि में 2 सप्ताह से अधिक समय रहने वाले आगुंतकों की थाने में देनी होगी सूचना।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment