RK TV News
खबरें
Breaking News

गढवा: डीसी ने इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्सकों के नही रहने की खबर पर लिया संज्ञान,सिविल सर्जन को दिया निर्देश।

RKTV NEWS/गढवा (झारखंड)05 सितंबर।उपायुक्त शेखर जमुआर ने गढ़वा के सदर अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में चिकित्सक के नहीं रहने संबंधी विभिन्न समाचार-पत्रों में छपी खबरों पर संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले में गंभीरता जताते हुए चिकित्सकों की अनुपस्थिति की शिकायत को खेदजनक मानते हुए सभी चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार अपने ड्यूटी पर उपस्थित रहने एवं बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निदेश सिविल सर्जन को दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिये गये निदेश की अवहेलना करने वाले पदाधिकारी/कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा है कि पूर्व में भी सभी चिकित्सकों को अपने ड्यूटी के अनुसार कार्य स्थल पर ससमय रहते हुए बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने संबंधित आदेश निर्गत किया गया था। इसके बावजूद ड्यूटी में चिकित्सक को नहीं रहने संबंधी शिकायत से स्पष्ट है कि सरकार के नियमों व आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने निदेशों का पालन करने का सख्त निदेश दिया है।

Related posts

मंत्रीपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दुमका: भ्रामक खबर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, उसे प्रसारित होने से रोकें : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोपाल:बैसाखी पर बिटन मार्केट दशहरा मैदान में लगेगा मेला,विभिन्न प्रकार होंगे रंगारंग कार्यक्रम , लज़ीज़ व्यंजनों के लगेंगे स्टॉल।

rktvnews

गढ़वा:भीषण गर्मी से राहत हेतु जिला प्रशासन सक्रिय: जिलेभर में पियाऊ एवं शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री करम परब पर्व 2025 में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment