RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया।

शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)05 सितंबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपने सभी गुरुओं का स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वे महान दार्शनिक और शिक्षक रहे हैं। देश को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, उनमें मेरे गुरुओं की बड़ी भूमिका रही है। जीवन के हर पड़ाव में मुझे गुरुओं का आशीष मिला है। जीवन को सही दिशा देने और चुनौतियों से लड़ने के लिए शिक्षक आपको तैयार करते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक उच्च नैतिक मूल्यों को विद्यार्थियों के जीवन में उतारकर अच्छा नागरिक तैयार करने में अपनी सर्वोच्च भूमिका निभाते है। मुझे विश्वास है कि डॉ. राधाकृष्णन के पदचिन्हों पर चलते हुए देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने में आगे भी शिक्षकगण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में 16वें वित्त आयोग का मेमोरेंडम तैयार करने हेतु बैठक ली।

rktvnews

गया डीएम ने ज़िले के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ फरासत हुसैन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:प्रेक्षक एवं जिलाधिकारी ने किया व्रजगृह सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मई 26

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment