RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजनराष्ट्रीय

क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर।

ओटीटी पर बढ़ते अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर : अनुराग ठाकुर

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली,20 मार्च। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता व गाली गलौज को लेकर पत्रकारों से सवाल पूछे जाने पर इस विषय पर सरकार के गंभीर होने की बात कही है। अनुराग ठाकुर ने कहा “ क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज बर्दाश्त नहीं जाएगी। ओटीटी प्लेटफ़ॉर्मस् पर बढ़ते गाली-गलौज और अश्लील कंटेंट की शिकायत पर सरकार गंभीर है। अगर इसको लेकर नियमों में कोई बदलाव करने की ज़रूरत पड़ी तो मंत्रालय उस दिशा में भी विचार करेगा। क्योंकि इन प्लेटफ़ॉर्मस् को क्रिएटिविटी के लिए आज़ादी मिली थी, गाली गलौज के लिए अश्लीलता के लिए नहीं। और जब एक सीमा को कोई पार करेगा तो क्रिएटिविटी के नाम पर गाली गलौज असभ्यता क़तई स्वीकार नहीं हो सकती। इस पर जो भी ज़रूरी कार्यवाई करने की ज़रूरत होगी सरकार उस से पीछे नहीं हटेगी”आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा” अभी तक जो प्रक्रिया है कि पहले लेवल पे प्रोड्यूसर को उन शिकायतों को दूर करना होता है। 90 92% शिकायतें वही अपने बदलाव करके दूर करते हैं। उसके बाद उनके एसोसिएशन के लेवल पर शिकायतों का निस्तारण किया जाता है तो अधिकतर शिकायतें वहाँ दूर होती हैं। आगे के मामलों में जब सरकार के लेवल पर बात आती है, तो डिपार्टमेंटल कमेटी के ऊपर तो उसमें भी कड़ी कार्रवाई जो भी नियम हैं उस हिसाब से हम लोग करते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं शिकायतें पिछले कुछ समय में बढ़नी शुरू हुई और डिपार्टमेंट इसको बड़ा गंभीरता के साथ ले रहा है।हम इसको पर कुछ बदलाव भी करना पड़ेगा तो बड़ी गंभीरता के साथ सोचेंगे”।

Related posts

पूर्वी चंपारण:अभ्यर्थिता वापसी के अंतिम दिन कुल 05 अभ्यर्थियों ने नाम लिया वापस,जिला के सभी 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 95 अभ्यर्थी मैदान में।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से भारी मात्रा में शराब और बियर को किया बरामद।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में नवनिर्मित दवा काउंटर का किया उद्घाटन।

rktvnews

अफ़गानिस्तान के साथ भारत के जुड़ाव और तालिबान।

rktvnews

बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा चलाया गया सघन जाँच अभियान!बहेड़ी बाज़ार स्थित संत टी स्टॉल, झझरी चौक से दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

पटना:कमलनयन श्रीवास्तव की पुस्तक ‘एक और दधीचि’ का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment