RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)03 सितंबर।जिला पदाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में धान की रोपनी 101.43 प्रतिशत हुई है, जबकि अन्य मोटे अनाज की उपज 73.31 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उर्वरक की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने उर्वरक की कालाबाजारी के रोकथाम के लिये नियमित छापेमारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना एवं आत्मा योजना अन्तर्गत प्रखंड स्तर पर मेला का आयोजन करें, ताकि किसानों एवं अन्य लाभुकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। साथ ही खरीफ फसलों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसानों को तकनीकी सलाह नियमित रूप से देने का भी निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मिट्टी के नमूनों का भी ससमय विश्लेषण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों के बीच वितरण करें, ताकि किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड का भी ससमय लाभ मिल सके। मृदा जॉच में सुधार होना आवश्यक है। कार्य को धरातल पर लायें। जिला गव्य विकास पदाधिकारी, नवादा को दुधारू पशुओं के योजनाओं का विस्तार करने के लिये एवं जिले के सुदूर क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने बारी-बारी से यांत्रीकरण, उद्यान, पौधा संरक्षण, केवीके, पशुपालन, गव्य विकास, मत्स्य आदि का विस्तृत रूप से संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली और महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

Related posts

भोजपुर : राहुल तिवारी सहित चार ने किया नामांकन! नामांकन का खाता खुला।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक।

rktvnews

रांची:अनुभूति और सम्यक् अभिव्यक्ति संप्रेषण की कसौटी है : डॉ जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

एल. कांता राव ने खान मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

Strangeworks ने भारत और श्रीलंका में विस्तार किया।

rktvnews

Leave a Comment