RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुरानी पेंशन के समर्थन में काला बिल्ला लगा विरोध दूसरे दिन भी रहा जारी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 सितंबर। एनपीएस और यूपीएस के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में कार्य करने का कार्यक्रम आज दूसरे दिन भी जारी रहा।भोजपुर के nmops,अध्यक्ष सह महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव सुमन ने कहा कि केंद्र सरकार 2004 से सेवा में आये केन्द्रीय कर्मी, राज्य कर्मियों के लिए पुराना पेंशन बंद कर nps,न्यू पेंशन स्कीम लागू किया, कर्मचारियों, अधिकारियों का ops के लिए आंदोलन चलता रहा, केंद्र सरकार पुराना पेंशन पूरे देश में लागू नहीं करना चाहती थी, लेकिन 2024,के जुलाई-अगस्त में माननीय प्रधान मंत्री के देख रेख में केंद्रीय कर्मियों के लिए पेंशन योजना पर वार्ता के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ बैठक किया गया, और ज़बर्दस्ती कैबिनेट में nps के जगह ups यानी कि nps से भी ख़तरनाक ups को लागू करने के लिए कैबिनेट से पारित किया गया।

ऑप्स के समर्थन में ब्लैक डे का पालन करते हुए बंदोबस्त कार्यालय आरा के कर्मचारी गण के साथ संजय कुमार सिंह जिला सचिव बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ

ups में terms of conditions लागू किया गया ,जो कर्मियों के लिए घातक है, ऐसे स्थिति में पूरे देश के केंद्रीय कर्मी, राज्य कर्मी, अधिकारी ने निर्णय लिया कि काला बिल्ला साप्ताहिक कार्यक्रम किया जाएगा जो 2 सितंबर 24,से 6 सितंबर 24 तक काला बिल्ला लगाकर काम करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार को सांकेतिक विरोध किया जायेगा। सुमन ने बताया की पूरे देश सहित बिहार के कर्मियों ने आज दूसरे दिन भी अपने कार्यालयों में काला पट्टी लगाकर कार्य किया। भोजपुर में भी विद्यालय, कचहरी समाहरणालय, ब्लॉक, सर्वे कार्यालय, कृषि, lcds,सहित अन्य कर्मियों ने काला पट्टी लगाकर कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल किया।

Related posts

चतरा:कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

रांची:सोशल मीडिया में दिनभर छाए रहे राज्य भर के बीएलओ,”प्राउड ऑफ माय बीएलओ” के तहत राज्य के सीईओ एवं जिलों के उपायुक्तों सहित हजारों आम और खास लोगों ने ली बीएलओ के साथ सेल्फी।

rktvnews

त्रि-सेवा अभ्यास 2025 (टीएसई-2025) ‘त्रिशूल’ का समापन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में BAPS स्वामीनारायण संस्था के “कार्यकर सुवर्ण महोत्सव” को संबोधित किया।

rktvnews

गढ़वा:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चतरा:बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अदाविकृत जमा राशियों के शीघ्र निपटान हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment