RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

रायपुर : सुरक्षाकर्मी के लिए 11 सितम्बर से होगा पंजीयन शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़) 03 सितम्बर।जिला प्रशासन द्वारा जिलों के 10 वीं पास एवं अनुत्तीर्ण बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार प्रदान करने के लिये एसआईएस ग्रुप द्वारा रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजन करने की अनुमति चाही गई है। जो आवेदित अभ्यर्थियों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत सुरक्षा गार्ड में स्थाई रोजगार देने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्य पर रखेंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त रजिस्ट्रेशन कैम्प आयोजित करने के लिए अनुमति प्रदान करने सहित सम्बन्धित थाना प्रभारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। एसआईएस एजेंसी के पंजीयन शिविर आयोजन के तहत जिले के थाना परिसर कोण्डागांव में 11 सितम्बर एवं 02 दिसम्बर, थाना परिसर फरसगांव में 12 सितम्बर एवं 03 दिसम्बर, थाना परिसर केशकाल में 13 सितम्बर एवं 04 दिसम्बर, थाना परिसर माकड़ी में 14 सितम्बर एवं 05 दिसम्बर तथा थाना परिसर अनंतपुर में 16 सितम्बर एवं 06 दिसम्बर 2024 को प्रातः साढ़े 10 बजे से सांयकाल 04 बजे तक पंजीयन शिविर आयोजित किये जाएगें।
भर्ती-पंजीयन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज- शैक्षणिक योग्यता संबधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड (मूल एवं छायाप्रति) और 02 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त अवधि के अनुसार सम्बन्धित थाना क्षेत्रान्तर्गत शिक्षित बेरोजगार युवकों को एसआईएस लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड में भर्ती के लिए रजिशट्रेशन कैम्प आयोजन करने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा अपने-अपने क्षेत्र में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाकर पंजीयन शिविर में भाग लेने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

शाहपुर पुलिस ने एक शराबी व दो वारंटी को किया गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री भूपेन्दर यादव ने वर्ल्ड गवर्नमेंट्स समिट 2025, दुबई में ‘एक्सडीजी 2045’ मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: महिला कालेज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

कुशा कपिला की शॉर्ट फिल्म ‘व्यर्थ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़।

rktvnews

सिनेमा वास्तव में तब अंतर्राष्ट्रीय बन जाता है जब यह बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ जाता है: निर्देशक रॉबर्ट कोलोडनी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने आज नई दिल्ली में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों द्वारा Common Services Centre की सेवाएं शुरू करने पर एक राष्ट्रीय महासंगोष्ठी का उद्घाटन किया

rktvnews

Leave a Comment