RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर सत्यापन कार्यक्रम को पूरी शुद्धता से सुनिश्चित करायें: डीएम

RKTV NEWS/सारण (छपरा)02 सितंबर।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई।
मतदाता सूची के जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया। मतदानकेन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में जहाँ भी चलंत मतदानकेन्द्र है या मतदानकेन्द्र भवन जर्जर अवस्था में है एवं इसे पास के किसी निर्मित सरकारी भवन में स्थानांतरित किया जा सकता है, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित ईआरओ के माध्यम से प्रस्ताव देंगे। हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन कार्य को पूरी शुद्धता के साथ सुनिश्चित करें।सभी एईआरओ एवं ईआरओ को बीएलओ के साथ बैठक कर सत्यापन कार्य को गति देने का निदेश दिया गया। हाउस टू हाउस सर्वे के आधार पर बीएलओ द्वारा शिफ्टेड एवं डेड मार्क किये गये मतदाताओं का रैंडम स्थलीय सत्यापन सभी ईआरओ एवं एईआरओ सुनिश्चित कर कार्यों के शुद्धता की परख करेंगे।
न्यायालयों में लंबित केस के संदर्भ में सभी संबंधित पदाधिकारी समय से तथ्य विवरणी तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि न्यायालय में ससमय शपथ पत्र दायर किया जा सके।
विभिन्न आपदा पीड़ितों से संबंधित मुआवजा भुगतान के सभी लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता से सुनिश्चित करने को कहा गया।इसके लिए प्रतिदिन 2-3 अंचलों के सहायकों को बुलाकर आपदा शाखा प्रभारी इसकी समीक्षा करेंगी।
राशनकार्ड के लंबित सभी आवेदनों में एक सप्ताह के अंतर्गत स्थलीय जाँच की प्रक्रिया संबंधित एसडीओ पूरा कराकर उसके अगले एक सप्ताह में सभी आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करायेंगे।
बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

Related posts

बागपत:ग्राम पंचायतें बनी पर्यावरण की साथी — बागपत का बर्तन बैंक मॉडल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा।

rktvnews

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे : प्रधानमंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चार्टर्ड अकाउंटेंट को एमआरआई और सीटी स्कैन के आर्थिक स्वरूप में वर्णित किया।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्निक भगवान महाकाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना!सभी के कल्याण की कामना की।

rktvnews

बागपत:जनपद की छोटी एवं सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए संचालित होगा विशेष अभियान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment