RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के जूनागढ़ में ज़िला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास एवं कृषि शिविर में किसान भवन का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,19 मार्च।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के जूनागढ़ में ज़िला बैंक मुख्यालय का शिलान्यास एवं कृषि शिविर में APMC किसान भवन का उद्घाटन किया।अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि कई उतार-चढ़ाव के बाद जूनागढ़ जिला सहकारी बैंक का यह वर्तमान स्वरूप सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो किसान प्राकृतिक खेती में लगे हैं, उन्हें अपनी पैदावार के अच्छे दाम मिलेंगे। श्री शाह ने कहा कि देश आज़ाद होने के बाद से लगातार अलग सहकारिता मंत्रालय की मांग उठती रही और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों की इस मांग को पूरा करते हुए सहकारिता मंत्रालय का गठन किया।केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती आने वाले दिनों में धरती माता की सेवा करने का एकमात्र विकल्प बचेगा क्योंकि लगातार डीएपी और यूरिया का उपयोग होने से 25 सालों बाद यह धरती कंक्रीट जैसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंचुए जैसे पॉज़िटिव बैक्टीरिया को डीएपी और यूरिया ख़त्म कर देते हैं और जिनके खेत में पॉजिटिव
बैक्टिरिया होते हैं, उनके खेत में कभी जीवाश्म की समस्या नहीं आतीकिसी भी प्रकार के इनसेक्ट नहीं आते और किसी भी प्रकार के कीटनाशक के छिड़काव की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज खेती जानते थे, लेकिन हम समझे कि यूरिया डालने से फसल बढ़ती है और ऐसा करने से हमारी धरती दूषित हो गई। उन्होंने कहा कि अब लाखों किसान प्राकृतिक कृषि को अपना रहे हैं और उन्हें इसका फायदा भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि करने से पैदावार बढ़ती है, वर्षा जल का संचय होता है, पेस्टीसाइड का उपयोग नहीं करना पड़ता और उत्पादन भी बढ़ता है, जिसके दाम भी बाज़ार में अच्छे मिलते हैं। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाने का अभियान चलाया है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा-2024 हेतु 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोपाल:हाईमास्क लाइट से जगमगाया रजत बिहार चौराहा, मंत्री कृष्णा गौर ने किया उद्घाटन।

rktvnews

गिरीडीह:+2 हाई स्कूल गिरिडीह में, जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस को लेकर की गई चर्चा।

rktvnews

आस्था और इंजीनियरिंग का संगम:उमिया धाम में अदाणी सीमेंट ने रचा सबसे बड़े राफ्ट फाउंडेशन का विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाएंगे और अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ रक्षा और सुरक्षा विषयों पर चर्चा करेंगे।

rktvnews

अभिनेत्री अनुरेखा भगत: “मुझे शुरू में वॉचो एक्सक्लूसिव ‘स्टेट वर्सेस आहूजा’ सीरीज का हिस्सा बनने पर संदेह था, लेकिन…

rktvnews

Leave a Comment