RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : मिर्च की बम्पर पैदावार से अमलू के आय में हुई बढ़ोत्तरी।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)01 सितंबर।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड शंकरगढ़ के ग्राम लरंगी के प्रगतिशील कृषक अमलू के पास 02 एकड़ खेत है और इनका पारिवारिक पेशा खेती-बाड़ी है। श्री अमलू परम्परागत् तरीके से खेती करते थे, पर विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं एवं उन्नत तकनीकी ज्ञान के अभाव में उत्पादन इतना कम होता था कि परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता था। इसके अलावा भविष्य की पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अंधकारमय दिखाई दे रहीं थी। अमलू कहते है कि मिर्च की खेती करने से मेरे आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी होने पर मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार आ रही है। अमलू के इस जुनून को देखते हुए आस-पास के कृषक भी उद्यानिकी फसल को अपनाने हेतु प्रेरित हो रहे हैं।
अमलू अपनी आय को बढ़ाने के लिए एक दिन विकासखण्ड के उद्यानिकी विभाग गया तथा अधिकारियों से सम्पर्क कर खेती की उन्नत तकनीक के बारे में चर्चा की। उन्हें बताया गया कि विकासखण्ड में संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर अमलू ने सब्जी उत्पादन के साथ-साथ अंतरवर्ती फसल करने का निर्णय लिया। उन्होंने उद्यान विभाग से मिर्च बीज प्राप्त कर अपने 02 एकड़ खेत में मिर्च की खेती की, जिसके लिए 80 हजार रूपये खर्च करना पड़ा। साथ ही उद्यान विभाग द्वारा उन्हें मिर्च की खेती करने के लिए 20 हजार रुपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ।
अमलू की मेहनत और उद्यानिकी विभाग की मदद से मिर्च की बम्पर फसल हुई है जिससे किसान अमलू के चेहरे की मुस्कान और आय स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि खेती से लगभग 100 क्विंटल मिर्च प्राप्त हुये जिसका बाजार मूल्य 02 लाख 30 हजार रूपये है। खर्च काटकर अमलू को लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये की बचत प्राप्त हुई।

Related posts

चतरा:उपायुक्त चतरा ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की एक एक कर समस्याएं सुनी।

rktvnews

दरभंगा:जिला एथलेटिक्स संघ के द्वारा चयनित खिलाड़ियों को 90वीं बिहार राज्य सीनियर एवं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आम महोत्सव सह बागवानी मेला के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

दरभंगा जिले में स्थित NDRF की टीम ने बचाई सड़क दुर्घटना में घायलों की जान।

rktvnews

25 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई के कोलाबा में असम के लिए भूमि आवंटन की घोषणा की; मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण 60 साल के लिए लीज पर देगा जमीन

rktvnews

Leave a Comment