RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

मध्यप्रदेश:सपना के सपने अब होंगे साकार।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)01 सितंबर।बच्चे देश का भविष्य हैं और पूंजी भी। इन्हें बेहतर शिक्षा देकर हम इनके साथ अपने देश का भविष्य भी उज्जवल बनाते हैं। सरकार के प्रयासों से जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार हो रहा है। बड़वानी जिले के हिरकराय गाँव की रहने वाली कुमारी सपना बर्डे कक्षा 12वीं (बायोलॉजी) की छात्रा हैं।
सपना को अपने गाँव से स्कूल तक आने-जाने में रोजाना बड़ी समस्या होती थी। इस समस्या के कारण ही सपना ने शासकीय जनजातीय सीनियर बालिका छात्रावास सिलावद में दाखिला ले लिया। छात्रावास में दाखिल होते ही सपना को अपने मन के सपने पूरे करने की राह मिल गई। सपना बताती हैं कि जनजातीय कार्य विभाग की छात्रावास योजना में जनजातीय छात्राओं के लिए चल रहे इस छात्रावास में उन्हें सुरक्षित भवन, बिजली, पानी, भोजन जैसी सभी जरूरी सुविधाएँ नि:शुल्क मिल रही हैं। सपना कहतीं हैं उसे पढ़-लिख कर डॉक्टर बनना है। इसके लिए वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। जनजातीय विभाग की आकांक्षा योजना में जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को नीट परीक्षा में सफल होने के लिये तैयारी की कोचिंग भी दी जाती है। योजना का लाभ लेकर सपना ने नीट की चयन परीक्षा में भी भाग लिया है। वे बताती हैं कि उसके पिता एक साधारण किसान हैं। उसके 3 छोटे भाई-बहन भी है। छोटी बहन सेंधवा(बड़वानी) के जनजातीय कन्या आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही है। दो छोटे भाई भी सिलावद और हिरकराय गांव में पढ़ रहे हैं।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने राजगीर में सालेपुर-राजगीर फोरलेन हाई-वे के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राष्ट्रीय उच्च पथ 82 पर नवनिर्मित आर.ओ.बी. का किया उद्घाटन।

rktvnews

शिक्षकों ने गीत “शिक्षक के कईल खूब नतीजा एहो चाचा भतीजा……..🤪 गाकर जताया विरोध।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 26वीं एशियन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में 27 पदक जीतने पर भारतीय दल को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:समस्याओं का प्रभावी निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए : जिलाधिकारी

rktvnews

सीएसआईआर-एनएमएल और केएएमपी : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर ज्ञान साझाकरण सत्र।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया मतदान दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment