RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गंगा के समान प्रवाहित होती है सुरों की रसधार :महंत छठीराम दास

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अगस्त। शुक्रवार को बक्शी कुलदीप नारायण कल्चरल सोसाईटी द्वारा आयोजित111वां श्री कृष्ण जन्मोत्सव संगीत समारोह की पांचवी निशा का उद्घाटन महंत छठी रामदास ने दीप प्रज्जवलीत कर किया। इस अवसर महंत जी ने कहा कि एक शताब्दी से किसी परंपरा का कायम रहना बहुत बड़ी उपलब्धि है । कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छः दिनों तक गंगा के समान प्रवाहित होती है सुरों की ररसधार। इस आयोजन में शुद्ध संगीत आरा के वातावरण को पवित्र करता है । पांचवी संध्या में युवा शास्त्रीय गायिका अजीत पांडेय ने ने राग जयजवंती में एकताल विलंबित की बंदिश ” बाजत बधाई गोकुला के धाम ” एकताल की बंदिश ” ढीठ लंगर मानत नाही एकहु मोरी” व ठुमरी ” कैसो बजावत श्याम बसुरिया ” प्रस्तुत कर दर्शकों को समा बाँधा । वही युवा कथक नृत्यांगना तन्नु कुमारी व खुशबू कुमारी ने युगल कथक में सर्वप्रथम “श्री राम चंद्र कृपाल भजुमन हरण भव भय दारुणम” प्रस्तुत किया तत्पश्चात तीनताल में उपज, ठाट, आमद परन व विभिन्न बंदिशों को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । । वही सिद्धि, सोनी व सानवी ने नयनाभिराम नृत्य प्रस्तुत किया । हरमोनियम पर निमेश राज व तबले पर सूरज कांत पांडेय ने संगत से रंग भरा । मंच संचालन स्नेहा पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन गुरु बक्शी विकास ने किया ।

Related posts

बक्सर:जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (डीपीआरसी) भवन बक्सर के निर्माण हेतु किया गया भूमि पूजन।

rktvnews

बक्सर:अपर मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में डीएम और बंदोबस्त पदाधिकारी ने किया प्रतिभाग।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की अपील वाद की सुनवाई।

rktvnews

किसानों को सक्षम बनाए बिना भारत सक्षम नहीं बन सकता: चिराग पासवान

rktvnews

सारण:जोश और उमंग के साथ लोकतंत्र के महापर्व को करें सफलीभूत।

rktvnews

भोजपुर:तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल 35 मेडल लेकर चैंपियन, जिसमें 24 मेडल भोजपुर को।

rktvnews

Leave a Comment