RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

LIC महिलाओं को देगी स्वरोजगार,मिलेगा 7000 का मासिक वेतन।

 

विकास पदाधिकारी, अशोक कुमार

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अगस्त। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को आत्म निर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु भारत सरकार कई योजनाओं को साकार कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलंबी बनाने हेतु भारत की एक मात्र सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी (LIC)  भी महिलाओं की ओर एक कदम बढ़ाते हुए विशेष महिला भर्ती योजना को लॉन्च करने जा रही है।जिसके तहत महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ साथ आर्थिक रूप से भी अपने आपको सुदृण बना सकती है। महिलाओं को आर्थिक संबल देने वाली LIC की 02 सितंबर को लॉन्च होने वाली विशेष योजना की जानकारी साझा करते हुए LIC के विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने महिलाओं का इससे होने वाले आर्थिक विकास सहित सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर कई बिंदुओं पर होने वाले फायदे के बारे में ध्यान आकृष्ट कराया है।

हर माह मिलेगा 7000 का मासिक वेतन

विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया की LIC की विशेष महिला अभिकर्ता भर्ती योजना के तहत महिला अभिकर्ता को हर माह बीमा पर मिलने वाली कमिशन के अलावा LIC द्वारा उन्हें 7000 रूपये का मासिक भुगतान किया जायेगा।जिससे वो आर्थिक रूप से संबल हो अपने परिवार और अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगी।

पहचान में पढ़ाई नहीं बनेगी बाधा

अशोक कुमार ने LIC की इस विशेष योजना में बताया की इस योजना का लाभ वो समस्त मैट्रिक पास महिलाएं उठा सकती है जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो। विकास पदाधिकारी ने इस योजना के प्रति प्रसन्नता जाहीर करते हुए कहा है की यह योजना उन सभी महिलाओं के लिए वरदान है जो उच्च शिक्षा ग्रहण न कर पाने के कारण एक बेहतर और सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा के रूप में मिलने वाली आय से मरहूम है। उन सभी महिलाओं के लिए यह योजना वाकई किसी वरदान से कम नहीं जिसके माध्यम से वो अपने अधूरे सपनों को साकार करते हुए आर्थिक रूप से सशक्त हो समाज में प्रतिष्ठा पा सकती है।

आर्थिक रूप से सशक्त हो पा सकती है उच्च शिक्षा

LIC की इस विशेष महिला भर्ती योजना के तहत विकास पदाधिकारी ने बताया की 18 वर्ष की युवा युवतियां जो पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ है वो इस योजना के तहत मिलने वाली मासिक आय और आकर्षक कमिशन के बदौलत अपनी उच्च शिक्षा को नियमित कर नए मुकाम को हासिल कर सकती हैं क्योंकि इस कार्य में समय की कोई बाध्यता नहीं है।

परिवार रहेगा खुशहाल ,बच्चों का होगा पोषण

आज की बढ़ती मंहगाई के दौर में शादी के बाद बेहतर जीवन यापन,बच्चों की बेहतर व उच्च शिक्षा के लिए पति और पत्नी दोनो को काम करने की जरूरत पड़ रही है। जिसके कारण घर के बूढ़े बुजुर्गो सहित बच्चों की देखभाल की समस्याएं आम है।आर्थिक अर्जन के लिए महिलाएं कई तरह के प्राइवेट जॉब कर रही है जहां उन्हें 8 से 10 घंटे का समय देना पड़ जाता है। जिसके कारण परिवार के बुजुर्गों और बच्चो के पोषण की समस्याएं उनके लिए एक चिंता का सबब बन जाती हैं और आए दिन तनाव के कारण पारिवारिक जीवन खुशहाल नही रह पाता।
अशोक कुमार ने इन सारी चिंताओं से मुक्ति हेतु LIC की इस योजना को बेहतर बताया है जहां कामकाजी और घरेलू महिलाएं बिना समय की बाध्यता का फायदा उठा आर्थिक अर्जन कर अपने परिवार को खुशहाल बना सकती है।
LIC की इस विशेष महिला योजना हेतु अधिक जानकारी के लिए विकास पदाधिकारी अशोक कुमार से 9431027050 संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

भंडारे व जागरण के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ।

rktvnews

सारण: अनुकंपा के आधार पर 8 आश्रितों को जनवितरण प्रणाली के अनुज्ञप्ति की दी गई स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर: 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 अक्टूबर 25

rktvnews

Leave a Comment