RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जगत पुकारे !

मीरा सिंह “मीरा”

जगत पुकारे।

मोहन-मोहन जगत पुकारे
मोहन मोहन बनो सहारे।
जग तेरा ही माला जपता
कान्हा तारणहार हमारे।।

नाथों के तुम नाथ रहे हो
सच्चाई के साथ रहे हो।
प्यारे मोहन मुझे बताओ
मौन विवश क्यों आज खड़े हो।
आकुल धरती तुझे पुकारे
तुम बिन कौन जगत को तारे—

मौन द्रौपदी तुझे पुकारी
क्यों ना आए तुम गिरधारी।
नहीं बख्शना उस पापी को
जिसने मेरी लाज उतारी।।
पलड़ा भारी हुआ पाप का
सुन सारे जग के रखवारे—-

तुमने बहुत असुर संहारे

दीन दुखी के सबल सहारे।

संकट में है पावन धरती
तुम बिन इसको कौन संवारे।।
पाप मुक्त कर दो धरती को
करें याचना दुख के मारे—

एकबार फिर आओ मोहन
मां बहनों की लाज बचाने।
हर पापी बलात्कारी को
आओ कान्हा सबक सिखाने।।
देर करो मत आ भी जाओ
कान्हा -कान्हा जगत पुकारे …

 

Related posts

विश्व हिन्दी दिवस पर साहित्य सम्मेलन में बीस हिन्दी-सेवियों को दिया गया ‘हिन्दी-रत्न’ सम्मान, हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 मई 26

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाकघरों के माध्यम से कम लागत में पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के वितरण को सरल बनाने के लिए ‘ज्ञान पोस्ट’ के लिए राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन की घोषणा की।

rktvnews

ऑपरेशन सागर बंधु – भारतीय नौसेना ने श्रीलंका को 1000 टन मानवीय सहायता सामग्री और आपदा राहत सामग्री पहुंचाने के लिए चार और युद्धपोत भेजे।

rktvnews

दरभंगा:23 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक बिहार राज्य विद्यालय बालिका हैंडबॉल( अंडर- 14,17 ,19 )प्रतियोगिता 2024-25 का होगा आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया EVM/VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment