RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चेहल्लुम और कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विधि व्यवस्था को ले डीएम और एसपी की संयुक्त बैठक।

200 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट के अलावा 700 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती।

महत्वपूर्ण जुलूसों पर ड्रोन से होगी निगरानी।

अनुमंडल स्तर पर विशेष रिजर्व बल QRT रहेंगे तैनात।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 अगस्त।आगामी चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारी तथा संयुक्त आदेश के अनुसार निर्धारित सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की ड्यूटी के अनुसार इस दोनों पर्व के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश आज जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा बैठक कर दिया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी पर्व में डीजे तथा इस पर बजने वाले किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक और भड़काऊ गाने पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेंगे और अगर उपरोक्त दिशा-निर्देश का अनुपालन नहीं किया जाता है तथा किसी डीजे मालिक या समिति के द्वारा उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित पर संबंधित धाराओं में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी पदाधिकारी को जुलूस से संबंधित सभी मार्ग का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ में किसी भी नवीन मार्ग पर अनुमति नहीं देने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी समिति के कम से कम 25 सदस्यों का बांड भरने के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें बहुत सारी शर्तें निर्धारित की गई है जिससे कि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
बैठक में बताया गया की इस पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 200 से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट तथा 700 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए गए है इसके अतिरिक्त सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्तर पर रिजर्व विशेष बल QRT तैनात किया गया है।जिससे कि किसी भी प्रकार का विधि व्यवस्था की स्थिति में त्वरित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी महत्वपूर्ण जुलूस के लिए ड्रोन से निगरानी की भी व्यवस्था की गई है और सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर छत पर भी निगरानी की जाएगी और अगर किसी घर पर विधि व्यवस्था उत्पन्न करने वाली कोई सामग्री संदिग्ध रूप से पाई जाती है तो उस मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस तरीके आगामी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरीके से चुस्त दुरुस्त है और स्वयं जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक क्षेत्र में रहकर उपरोक्त पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी रखेंगे।

Related posts

दरभंगा:बाल श्रम को समाप्त हेतु समाज को जागरूक करें : डीएम

rktvnews

भोजपुर: एमएलसी महागठबंधन प्रत्याशी सोनू राय के समर्थन में माले प्रतिनिधियों का कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

सुपौल: स्वच्छता पर्यवेक्षको का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत।

rktvnews

बी.पी. सिंह ने नौसेना आयुध महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

गढ़वा:प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीसी के जरिए आहुत विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment