RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर पीसीआई रणवीर पटेल द्वारा BSACS Red Run के माध्यम से निकाला गया फाईलेरिया जागरूक मार्च।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त।बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी BSACS के द्वारा शुक्रवार को Red Run राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाकर फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के बैनर के साथ मार्च किया गया । मार्च के बाद सभी जिलो के NSS और Red Run के प्रोग्राम ऑफिसर और बच्चों को PCI के प्रतिनिधि भोजपुर DMC रणवीर पटेल एसीएमओ भोजपुर डॉक्टर के एन सिन्हा द्वारा सभी को फलेरिया की जानकारी , बचाव और दवा के डोज के बारे में बताया गया । इस कार्यक्रम में भोजपुर से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय छात्र, एस. बी.कॉलेज आरा, महाराजा कॉलेज आरा, एम.एम.महिला कॉलेज आरा और डॉ के. के. मंडल कॉलेज के बच्चे और प्रोग्राम ऑफिसर भी भाग लिए । अन्य जिलों के NSS और Red Run के 20 प्रोग्राम ऑफिसर भाग लिए जिनको ट्रेनिंग पटना के चाणक्या होटल में PCI के द्वारा दी गयी थी । इस कार्यक्रम में राज्य से लडकिया 60 , लड़के 170 और ट्रांसजेंडर से 20 , कुल 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया साथ ही IIT Patna से 200 सौ , Sport Authority से 10, BSACS से 20 , वोलेंटियर 25, नोडल ऑफिसर 20 , जिले के DPM 20 कुल 545 लोगो को फाईलेरिया प्रोग्राम की जानकारी दी गयी ।राज्य के 20 जिलो के जीते हुए प्रतिभागी थे। यहाँ से जितने के बाद तीनो जेंडर से तीन – तीन प्रथम पुरस्कार 10000 , द्वितीय पुरस्कार 7500 और तृतीय पुरस्कार 5000 दिया गया कुल 9 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । यहाँ से जीते हुवे प्रतिभागी गोवा में राष्ट्रीय Red Run 10 Km दौड़ में भाग लेंगे ।

Related posts

भोजपुर: नो एंट्री के लागू किए गए नियमों के संचालन को ले चला अभियान,09 लाख 13 हजार का किया जुर्माना।

rktvnews

पुरस्कार समारोह – सरदार के एम पणिक्कर ‘एनआईबी’ निबंध प्रतियोगिता।

rktvnews

सारण मुख्य नहर में 17 किमी लंबाई में 334 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा गाद सफाई तथा लाइनिंग का कार्य: संजय कुमार झा,मंत्री जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क विभाग बिहार सरकार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बीएसएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में आंबेडकर समग्र अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:15 वर्षों से खंडहर बना 44 लाख का विद्युत शवदाह गृह, प्रशासनिक उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश।

rktvnews

Leave a Comment